Imran Khan: पाकिस्तान (Pakistan) में किसी नेता पर रैली या जनसभा के दौरान हमला करना या गोली मारना कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार वजीराबाद में जफरअली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान (Imran khan) के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। इसमें इमरान खान को गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं।
अभी पढ़ें – Imran Khan Attacked: जिसको बताया जा रहा था हमलवार, उसने बोला मैंने तो बचाया
पाक के पहले पीएम को भी गोलियों से भून दिया था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में पहले भी बड़े नेताओं पर रैलियों के दौरान जानलेवा हमले हुए हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम आता है कि पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक अली खान का।
अगस्त 1947 में लियाकत अली खान मुस्लिम लीग पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री बनाए गए। करीब चार साल बाद अक्टूबर 1951 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें एक सभा के दौरान गोली मारी गई थी।
बेनजीर पर हुआ, आज तक चल रहा है मुकदमा
इनके बाद पाकिस्तान में नेताओं की हत्या की सूची में दूसरा नाम आता है यहां की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का। उनका जन्म 21 जून 1953 को हुआ था। बेनजीर दो बार (1988 और 1993) में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं।
27 दिसंबर 2007 को वह रावलपिंडी से एक रैली करके लौट रही थीं। तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलियां बसराकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें कि बेजनीर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी थीं, जिन्हें फांसी की सजा दी गई थी। बेनजीर की हत्या का अभी तक मुकदमा चालू है।
4 नवंबर को कुछ बड़ा होने का था अंदेशा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में पहले से ही कुछ बड़ा होने की आशंका जताई जा रही थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पाकिस्तान में कुछ रोज पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें 4 नवंबर को पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने के बारे कहा गया था।
अभी पढ़ें – इमरान खान पर हुए हमले के बाद भारत का विदेश मंत्रालय भी हुआ एक्टिव, दिया ये बयान
पाकिस्तान के एक इलाके में हथियार जमा करने की बात सामने आई थी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इस बात पर चर्चा की थी पाकिस्तान में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो रहे हैं। जो पाकिस्तान समेत सभी के लिए घातक हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
33 mins agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
5 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
5 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
6 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
14 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
17 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
17 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines