Imran khan Audio Leak: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Pakistan Prime Minister) इमरान खान (Imran Khan) कथित तौर पर एक महिला के साथ अंतरंग बातचीत (Intimate Conversations With Woman) के लीक हुए ऑडियो क्लिप (Audio Clip) को लेकर विवादों में फंस गए हैं।
पाकिस्तानी पत्रकार सैयद अली हैदर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म YouTube पर साझा किए गए ऑडियो क्लिप ने आम चुनाव से महीनों पहले देश को झकझोर कर रख दिया है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ऑडियो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से निकला है।
सत्ता से बेदखल होने के बाद का बताया जा रहा ऑडियो
सोशल मीडिया पर वायलर ऑडियो क्लिप इस साल की शुरुआत में इमरान खान के सत्ता से बेदखल होने के बाद का बताया जा रहा है। उधर, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया है और शरीफ सरकार पर अपने प्रमुख को निशाना बनाने के लिए फर्जी वीडियो और ऑडियो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
और पढ़िए –एलन मस्क का बड़ा ऐलान, Tweet कर कहा- ऐसा हुआ तो जल्द छोड़ दूंगा Twitter के CEO का पद
पीटीआई नेता अर्सलान खालिद के हवाले से कहा गया, “पीटीआई अध्यक्ष के राजनीतिक विरोधी नकली ऑडियो और वीडियो बनाने से परे नहीं सोच सकते।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप में एक शख्स को एक महिला के साथ बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। शख्स महिला से मुलाकात का दबाव बनाता है लेकिन महिला इससे इनकार करती है।
वायरल ऑडियो में शख्स महिला से कहता है कि कल मुलाकात के लिए देखते हैं, क्योंकि उसके परिवार को आना है। वायरल ऑडियो में शख्स की आवाज को इमरान खान की आवाज बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक ये साबित नहीं हो पाया है कि ये आवाज इमरान खान की है, लेकिन वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर पाकिस्तान के पूर्व पीएम की आलोचना की जा रही है। एक शख्स ने इमरान खान को इमरान हाशमी बताया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines