परमाणु युद्ध हुआ तो 5 अरब लोगों की मौत, धरती पर 10 साल तक पड़ सकती है बर्फ, जानिए क्या कहती है भविष्यवाणी?

वैज्ञानिकों की एक स्टडी के मुताबिक, अगर दुनिया में बड़े पैमाने पर परमाणु युद्ध हुआ तो इसका असर पूरी पृथ्वी पर पड़ेगा. इससे 5 अरब से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है, कई साल तक ठंड और बर्फ जैसी स्थिति बन सकती है.

Nuclear Attack

Credit: AI

दुनिया में परमाणु हथियारों को सबसे खतरनाक हथियार माना जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर भविष्य में बड़े पैमाने पर परमाणु युद्ध होता है तो इसका असर सिर्फ युद्ध करने वाले देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. एक वैज्ञानिक स्टडी के मुताबिक, अगर बड़े देशों के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो इससे करीब 5 अरब लोगों की मौत हो सकती है. ये मौतें सीधे बम से ही नहीं होंगी, बल्कि इसके बाद आने वाली भुखमरी और मौसम में भारी बदलाव के कारण भी हो सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है न्यूक्लियर विंटर?

वैज्ञानिकों का कहना है कि परमाणु युद्ध के बाद ‘न्यूक्लियर विंटर’ यानी परमाणु सर्दी की स्थिति बन सकती है. जब परमाणु बम फटते हैं तो बड़े शहरों और जंगलों में भीषण आग लग जाती है. इससे बहुत ज्यादा धुआं और कालिख आसमान में पहुंच जाती है. ये स्मोक वातावरण में फैलकर सूरज की रोशनी को धरती तक पहुंचने से रोक सकता है. जब सूरज की रोशनी कम होगी तो धरती का तापमान तेजी से गिरने लगेगा. इसी स्थिति को न्यूक्लियर विंटर कहा जाता है. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर बहुत बड़ा परमाणु युद्ध हुआ तो ये धुआं और कालिख कई साल तक वातावरण में बनी रह सकती है. इसकी वजह से दुनिया के कई हिस्सों में लंबे समय तक ठंड और बर्फ जैसी स्थिति रह सकती है. कुछ स्टडीज बताती हैं कि करीब 10 साल तक मौसम असामान्य रूप से ठंडा रह सकता है.

खेती और खाने पर पड़ेगा असर

मौसम में इस बड़े बदलाव का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ेगा. जब सूरज की रोशनी कम होगी और तापमान गिर जाएगा तो फसलें ठीक से नहीं उग पाएंगी. इससे दुनिया भर में खाने की भारी कमी हो सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर ऐसा हुआ तो पूरी दुनिया में भुखमरी फैल सकती है. करोड़ों लोग खाने की कमी के कारण अपनी जान गंवा सकते हैं. कुछ रिसर्च में कहा गया है कि ऐसे हालात में कुछ दूर के द्वीपीय देशों के बचने की संभावना थोड़ी ज्यादा हो सकती है. जैसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश, जहां जनसंख्या कम है और खेती की व्यवस्था मजबूत है.

विज्ञापन

कोई देश पूरी तरह सुरक्षित नहीं

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि परमाणु युद्ध की स्थिति में दुनिया का कोई भी देश पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेगा. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह के अध्ययन का मकसद लोगों और सरकारों को चेतावनी देना है. परमाणु युद्ध सिर्फ दो देशों के बीच की लड़ाई नहीं होगा, बल्कि पूरी मानव सभ्यता के लिए खतरा बन सकता है. इसी कारण दुनिया के कई वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय संगठन लगातार यह अपील करते रहे हैं कि परमाणु हथियारों को कम किया जाए और देशों के बीच शांति बनाए रखी जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ