हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इजरायल की एयरस्ट्राइक से तेहरान में मची तबाही, ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ का वीडियो जारी

Iran Israel War: तेहरान पर इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत किए गए इन हमलों का वीडियो फुटेज भी जारी किया गया है, जिसमें जोरदार धमाके और सैन्य ठिकानों को हुआ नुकसान साफ दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है. इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. इन हमलों से जुड़ा नया वीडियो फुटेज IDF ने जारी किया है, जिसमें शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाके और धुएं के गुबार साफ देखे जा सकते हैं. IDF ने बताया कि ये कार्रवाई ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत की गई है. इस सैन्य अभियान का मकसद ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाना है, जिन्हें इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है. इजरायली सेना के मुताबिक, हमले पूरी तरह योजनाबद्ध और सटीक थे.

ये भी पढ़ें: ईरान के हमले से दुबई की इकॉनमी को बड़ा झटका, हर दिन हो सकता है 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

किस-किस जगह हुआ हमला?

IDF के मुताबिक, इस ऑपरेशन में मिसाइल लॉन्च साइट, हथियार भंडारण केंद्र, मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप और रणनीतिक सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़ाकू विमान और मिसाइलें अपने लक्ष्य पर सटीक वार कर रही हैं. जारी किए गए वीडियो फुटेज में रात के समय हवाई हमलों से हुए तेज धमाकों के साथ इमारतों को हुए नुकसान और तेहरान के आसमान में काले धुएं के गुबार को साफ देखा जा सकता है. IDF का कहना है कि ये फुटेज दुनिया को यह दिखाने के लिए जारी किया गया है कि इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर कार्रवाई कर रहा है.

विज्ञापन

ईरान की प्रतिक्रिया

IDF का कहना है कि ये हमला किसी आम नागरिक के खिलाफ नहीं था, बल्कि केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया गया. इजरायल का दावा है कि ये कदम उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी था. ईरान की ओर से अभी तक इस हमले को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इन हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जवाबी कार्रवाई होती है, तो हालात और बिगड़ सकते हैं. मिडिल ईस्ट के बाकी देशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. कई देशों ने संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: ईरान की जामकरन मस्जिद पर फहराया गया लाल झंडा, इसके पीछे क्या है US-इजरायल के लिए मैसेज?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola