ईरान की जामकरन मस्जिद पर फहराया गया लाल झंडा, इसके पीछे क्या है US-इजरायल के लिए मैसेज?

ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से इस झंडे का फहराया जाना इस बात का सीधा संकेत है कि ईरान अब ‘महायुद्ध’ के लिए तैयार है. इस झंडे को ईरान के सर्वोच्च नेता के खून का बदला लेने के संकल्प के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

iRAN mASJID

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में मौत हो गई. इसके बाद ईरान ने अपनी सबसे पवित्र मस्जिदों में से एक, जामकरन मस्जिद के ऊपर ‘लाल झंडा’ हरा दिया है. ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से इस झंडे का फहराया जाना इस बात का सीधा संकेत है कि ईरान अब ‘महायुद्ध’ के लिए तैयार है. इस झंडे को ईरान के सर्वोच्च नेता के खून का बदला लेने के संकल्प के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

शिया परंपरा में लाल झंडा इस बात का संकेत माना जाता है कि बदला अभी बाकी है और संघर्ष खत्म नहीं हुआ है.

विज्ञापन

अब तक 200 से ज्यादा की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ईरान के पुलिस खुफिया विभाग के प्रमुख घोलाम रेजा रेजाइयान की भी इजरायल की हमले में मौत हो गई.

वहीं, दूसरी ओर ईरान की ओर से मिसाइलों के भारी हमले के बीच पूरे इजरायल में लाखों नागरिक बंकरों और सुरक्षित ठिकानों में शरण लिए हुए हैं. होम फ्रंट कमांड ने सुरक्षा चेतावनी जारी रखते हुए लोगों को अगले आदेश तक आश्रय स्थलों में ही रहने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ