Yahya Sinwar Son: इजराइल ने हमास चीफ याह्या सिनवार को गाजा में हुए एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया। हालांकि इजराइल की सेना को भी नहीं पता था कि जिस बिल्डिंग में वह हमास आतंकियों पर हमला बोलने जा रही है, उसमें सिनवार भी बैठा है। इजराइल ने किस्मत से हमास चीफ का खात्मा किया। हमास चीफ के मारे जाने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। एक ऐसा ही खुलासा उसके 10 साल के बेटे को लेकर हुआ है।
मिला लेटरों का जखीरा
दरअसल, चैनल 12 की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइली सैनिकों ने उन घरों में तलाशी ली, जहां हमास नेता याह्या सिनवार मारा गया था। वहां उन्हें हमास चीफ से जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें मिलीं। यहां उन्हें सिनवार के कई लेटरों एक जखीरा मिला। इन लेटर्स में वो पत्र भी शामिल था, जिसे उसने अपने 10 साल के बेटे को लिखा था।
मासूम ने पूछा था- युद्ध कब खत्म होगा?
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लेटर उसने भेजे, जबकि कई उसे प्राप्त हुए। इन लेटरों से इजराइल को कई महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल हुई हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन पत्रों में सिनवार और उसके बेटे के बीच लिखे गए पत्र भी शामिल हैं। जिनसे साफ पता चलता है कि सिनवार ने अपने बेटे के मन में इजराइल के प्रति नफरत भरने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसके बेटे की ओर से भेजे गए लेटर्स में मृत इजराइली सैनिकों के चित्र भी शामिल थे। बेटे ने सिनवार से यह भी पूछा कि युद्ध कब खत्म होगा?
उल्लेखनीय है कि सिनवार ने फिलिस्तीन में भी कई लड़ाकों के बच्चों को हाथ में गन थमाई थी। उसके कई फोटोज वायरल हुए थे। जिसमें वह बच्चों को एके-47 पकड़ाता हुआ नजर आ रहा था। इजराइल की सेना को सिनवार के पास से लेटर्स के अलावा कुछ और चीजें भी मिलीं। जिसमें ID, AK-47, कुछ किताब, माला, नेल कटर और मेंटॉस मिंट जैसी चीजें शामिल थीं।
ये भी पढ़ें: ‘न्याय मिल गया…’, मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार, इजराइल को किस्मत से मिली कामयाबी
ड्रोन वीडियो वायरल
बता दें कि हमास चीफ की मौत के बाद एक ड्रोन वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सिनवार सोफे पर बैठा नजर आ रहा था। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने ड्रोन पर डंडा भी फेंका था। गौरतलब है कि सिनवार को इजराइल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए नरसंहार का मास्टरमाइंड माना जाता है। इजराइल ने उसे ढेर करने के बाद कहा- न्याय मिल गया है।
ये भी पढ़ें: Video: भारत ने लेबनान को क्यों भेजी मदद, 11 टन की खेप में क्या-क्या?
संबंधित खबरें
ईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
22 mins ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
2 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
6 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
6 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
7 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
7 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
15 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines