Iran President Ibrahim Raisi Helicopter Crash : ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। ईरान की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं, जहां हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जला हुआ मिला। अब सवाल उठता है कि विमान हादसे में मोसाद का हाथ तो नहीं है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
ईरान ने इजरायल पर दागी थीं मिसाइलें
ईरान और इजरायल की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। दोनों देश एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं। पिछले महीने ईरान ने इजरायल पर दनादन कई मिसाइलें दागी थीं। इस पर इजरायल ने अपने आयरन डोम सिस्टम की मदद से उन मिसाइलों को एक-एक करके नष्ट कर दिए थे। हालांकि, ईरान के इस हमले से इजरायल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
यह भी पढ़ें :हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री भी नहीं रहे
इजरायल ने बदला लेने की दी थी धमकी
इजरायल भी चुप नहीं बैठने वाला था। इसके बाद इजरायल ने ईरान को चेतावनी दी थी कि वह इस अटैक का जरूर बदला लेगा, लेकिन उसने समय और तारीख नहीं बताई थी। ऐसे में अब ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में इजरायल का नाम सामने आ रहा है। इस लेकर चर्चा है कि विमान हादसे के पीछे मोसाद का हाथ है, जोकि इजरायल की एक खुफिया एजेंसी है।
विमान हादसे पर इजरायल ने जाहिर की खुशी
इस बीच इजरायल के लोगों ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ हुए हादसे पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस हादसे को ईश्वर का न्याय बताया। साथ ही इजरायलियों ने हेलीकॉप्टर क्रैश को भगवान का हस्तक्षेप बताया। इजरायली लोगों द्वारा दिए जा रहे बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि इस हादसे में मोसाद का हाथ है। हालांकि, न्यूज 24 इस बात की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें : पानी के नीचे रहकर यह शख्स हो गया ‘दस साल छोटा’, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
हेलीकॉप्टर क्रैश में मोसाद का हाथ पाया गया तो मुंहतोड़ जवाब देंगे
सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है कि ईरान के टॉप लीडरों ने कहा कि अगर राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के विमान हादसे में यह सबूत मिला कि इसमें इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद शामिल है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हालांकि, इसे लेकर ईरान की ओर से अभीतक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
3 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
6 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
10 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
12 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
19 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
20 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines