हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मैं युद्ध रोक दूंगा लेकिन…', पुतिन ने यूक्रेन के सामने रखी ऐसी शर्त, क्या पूरा कर पाएंगे जेलेंस्की?

Putin on Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस का युद्ध काफी लंबे समय से जारी है. वहीं, अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन पुतिन ने इसके लिए एक शर्त भी रखी है.

विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस का युद्ध काफी लंबे समय से जारी है. वहीं, अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन पुतिन ने इसके लिए एक शर्त भी रखी है.

उनका कहना है कि वो यूक्रेन युद्ध एक ही शर्त पर रोक सकते हैं जब उन्हें उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाए. उन्होंने कहा, सुरक्षा की गारंटी मिलने पर वह यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए तैयार हैं.

मैं एक शर्त पर यूक्रेन युद्ध रोक दूंगा- पुतिन

यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर पुतिन ने कहा कि हालांकि अब तक, हमें वास्तव में ऐसी तत्परता यूक्रेन की तरफ से नहीं दिखी है. लेकिन फिर भी हम कुछ संकेत देखते हैं. इनमें कीव शासन से भी संकेत शामिल हैं, कि वे किसी प्रकार की बातचीत में शामिल होने को तैयार हैं. मैं केवल इतना ही कहना चाहता हूं कि हम हमेशा यही कहते रहे हैं. हम इस संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने के लिए तैयार और इच्छुक हैं.

विज्ञापन

मुद्दों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है- पुतिन

उन्होंने कहा कि मॉस्को में प्रारंभिक बैठकों में, हमें कुछ प्रस्ताव दिए गए और हमसे कुछ समझौते करने को कहा गया. जब मैं एंकरिज पहुंचा तब मैंने कहा कि यह हमारे लिए आसान फैसले नहीं होंगे.

पुतिन ने कहा कि हम बातचीत और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान दोनों के लिए तैयार हैं. हम अगले साल भी शांति से जीना चाहते हैं. हम कोई सैन्य संघर्ष नहीं चाहते हैं. मैं बार-बार कहता हूं कि सभी विवादास्पद मुद्दों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास होना चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘यूक्रेन को समर्थन देने वाले PIG’, यूरोपीय नेताओं पर भड़के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

पुतिन ने की ट्रंप की तारीफ

इस दौरान पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए जा रहे शांति प्रयासों को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बेहद गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एंकरिज में हमने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्तावों पर सहमति जताई है और उन्हें मान लिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola