Bill Clinton Epstein Files: अमेरिका में बच्चियों के यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों में दिखें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने एपस्टीन के साथ संबंधों और संपर्कों के आरोपियों की जांच कर रही अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के सामने पेश होकर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने न तो कुछ देखा है और न ही कुछ गलत किया है। न ही किसी तरह के गलत काम में उनका नाम लिया गया।
बिल क्लिंटन से कई घंटे पूछताछ हुई
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से बदनाम फाइनेंसर के साथ संबंधों को लेकर घंटों पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद बिल क्लिंटन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। न्यूयॉर्क के चैप्पाक्वा में बंद कमरे में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस के सामने गवाही देने के लिए बाध्य किया गया है। बीते दिन पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के द्वारा कांग्रेस सांसदों के सामने मामले में अपनी गवाही पेश की गई थी।
जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठी
अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों का कहना है कि एपस्टीन के घिनौने कांड में उसका साथ देने वाले दुनियाभर के महान और अमीर लोग जघन्य अपराध करके बच निकले हैं, लेकिन उनकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। उनसे सवाल जवाब होने चाहिए और उनके जवाब लिखित में लिया जाना चाहिए। एपस्टीन को साल 2008 में एक नाबालिग लड़की से वेश्यावृत्ति कराने के लिए दोषी पाया गया था। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ तो कई मशहूर हस्तियों से उसका कनेक्शन मिला।
हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन से संबंध नकारे
प्रतिनिधि सभा की निगरानी समिति के अध्यक्ष रिपब्लिकन सांसद जेम्स कोमर ने बताया कि बीते दिन हिलेरी क्लिंटन से भी पूछताछ हुई थी। वे कहती हैं कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि एपस्टीन ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया है। उन्हें एपस्टीन से मुलाकात के बारे में भी कुछ यादन नहीं हैं। वे न तो कभी एपस्टीन से मिलीं और न ही वे मैक्सवेल घिसलेन को जानती है। वे कभी एपस्टीन के घर, दफ्तर और आईलैंड पर नहीं गईं। न उसके प्लेन में सफर किया।
एपस्टीन के साथ तस्वीरों में दिखे क्लिंटन
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी कई सालों से बिल क्लिंटन से एपस्टीन को लेकर सवाल जवाब करना चाहती थी। खासकर 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में एपस्टीन की मौत होने के बाद और एपस्टीन फाइल्स के रिलीज होने के बाद तस्वीरों में एपस्टीन के साथ बिल क्लिंटन की तस्वीरें देखने के बाद। एक तस्वीर में बिल क्लिंटन विमान में महिला के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका चेहरा धुंधला किया गया है और उनका हाथ उस महिला के कंधे पर है। एक तस्वीर में क्लिंटन और मैक्सवेल पूल में हैं।
एपस्टीन फाइल्स केस में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह को बड़ी राहत, शुरुआती जांच में मिली क्लीन चिट!
बिल-एपस्टीन ने 27 बात साथ सफर किया
क्लिंटन के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान एपस्टीन ने कई बार व्हाइट हाउस का दौरा किया। दोनों ने कई अंतरराष्ट्रीय यात्राएं एक साथ कीं। जुटाए गए सबूतों के अनुसार, एपस्टीन ने 17 बार व्हाइट हाउस का दौरा किया और बिल क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ उसके विमान में 27 बार यात्रा की, लेकिन बिल क्लिंटन ने इस बात पर जोर दिया है कि उन्हें एपस्टीन के बारे में बेहद सीमित जानकारी थी। उन्हें उसके द्वारा किसी महिला या किसी बच्ची के यौन शोषण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
संबंधित खबरें
ईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
13 mins ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
2 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
6 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
6 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
6 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
7 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
15 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines