Hurricane Milton Live Updates: फ्लोरिडा की तरफ बढ़ रहा चक्रवात मिल्टन 321km/h की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह किसी भी समय फ्लोरिडा को अपनी चपेट में ले सकता है। इससे पहले बुधवार दोपहर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने बड़ा बयान जारी किया है। राष्ट्रपति ने मीडिया में बयान देते हुए फ्लोरिडा के निवासियों से पलायन करने का आग्रह किया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मिल्टन श्रेणी 5 का तूफान है, लोगों से आग्रह है कि वह अपने घरों से कम से कम जरूरी चीज लेकर अपने घरों को खाली कर दें, जिससे जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके।
ये भी पढ़ें: बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन ने हिंदी में चलाया हैशटैग! जानिए क्या है उनके पोस्ट का मतलब?
अब तक का सबसे विनाशकारी तूफान
अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार मिल्टन तूफान राज्य के खाड़ी तट पर अब तक आए सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक होने का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में करीब 10 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों को खाली करने का निर्देश दिया है।
सड़कों पर लगी भीड़, पेट्रोल पंप खाली
लोगों के अपने घरों से पलायन करने से फ्लोरिडा और उससे सटे शहरों में मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर भीड़ हो गई है। यहां ट्रैफिक रुक-रुककर चल रहा है, लोग तूफान से बचने के लिए ऊंची जगहों की तलाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर के पेट्रोल पंप से तेल खत्म हो गया है, यहां ईंधन खत्म हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। बता दें इससे पहले शहर में हेलेन तूफान आया था, जिससे काफी नुकसान पहुंचाया था।
श्रेणी पांच का तूफान क्या है?
नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने श्रेणी पांच के तूफानों को ‘विनाशकारी’ माना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसमें 249 किमी/घंटा या इससे जयादा की स्पीड में हवा चलाती है। इससे जानमाल का गंभीर नुकसान होने का डर रहता है। बता दें श्रेणी पांच के तूफान में 18 फीट से अधिक ऊंची तूफानी लहरें उठती हैं, जिससे पक्के घरों के टूट सकते हैं। इससे पेड़, बिजली की लाइन गिरने की आशंका रहती है।
ये भी पढ़ें: अलर्ट! धरती से टकराएंगे 3 Asteroid; 32000KM की रफ्तार से आ रहा एक, तबाही मचने की चेतावनी
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines