Chineese Sun Bear: कुत्ते और भेड़िया की ड्रेस पहने इंसानों की वीडियो आपने जरूर देखी होगी, लेकिन चीन में एक भालू ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। वह इंसानों जैसा व्यवहार करता है। मेल ऑनलाइन के मुताबिक, चिड़ियाघर में पहुंच रहे पर्यटकों से वह खाना मांगता है। वह खड़े होकर लोगों की तरफ अपने हाथ लहराता है। लोगों को शक है कि चिड़ियाघर प्रबंधन ने इंसान को भालू का ड्रेस पहनाकर उसे बाड़े में छोड़ दिया है। फिलहाल भालू को देखने के लिए हर दिन 20 हजार लोग चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं।
मलेशियाई वन्यजीव जीव विज्ञानी और सन बियर विशेषज्ञ डॉ. वोंग सीव ते ने कहा कि वह भालू है। उसका नाम एंजेला है। इस समय सेंटर में उस जैसे चार भालू हैं। जो लोग उसे इंसान समझ रहे हैं, उनसे मुझे सहानुभूति है। उन्होंने बताया कि चीन के चिड़ियाघरों ने पहले भी नकली चीजें बनाई थीं। 2013 में हेनान के लूहे के एक पार्क में एक कुत्ते को शेर बता दिया गया था।
बाड़े में इंसानों को खड़ा देख चकित रह गए लोग
एंजेला के इंसानों जैसे तरीकों के बारे में संदेह पहली बार तब पैदा हुआ जब उसे बाड़े में खड़ा देखा गया। डॉ. वोंग ने बताया कि जब उन्होंने भी पहली बार सन बियर देखा तो मुझे भी लगा था कि जैसे किसी इंसान ने भालू का सूट पहना हो, लेकिन यह सिर्फ सन बियर है और यही अद्भुत है।
Sun Bear
हर दिन 20 हजार से अधिक लोग पहुंच रहे देखने
एंजेला की एक झलक पाने के लिए रोजाना 20 हजार लोग चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। उनमें से एक कियान मिंग ने बताया कि उसने उसे देखने के लिए सूजौ से ट्रेन से 150 मील की यात्रा करके वहां आया है।
Sun Bear
यह है सन बियर की खासियत
सन बियर काफी बुद्धिमान और सामाजिक जानवर होते हैं। इनके फर चिकने और काले होते हैं। उनकी छाती पर हल्का पीला अर्धचंद्र का आकार बना होता है। इनके थूथन हल्के रंग के होते हैं। इन्हें हनी बियर-डु के नाम से भी जाना जाता है। बाल रहित तलवों वाले उनके बड़े पंजे पैरों की तरह दिख सकते हैं, लेकिन उन्हें चढ़ने में मदद करने के लिए अनुकूलित होते हैं।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में मजाकिया लहजे में बोले धनखड़, कहा- मैं शादीशुदा आदमी हूं, मुझे गुस्सा नहीं आता
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
29 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines