अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को जब सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य के बारे में लिख रहे थे, तब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का सैन्य ऑपरेशन अंतिम चरण में था. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, Absolute Resolve नाम के इस ऑपरेशन की प्लानिंग और रिहर्सल महीनों से की जा रही थी. वेनेजुएला में 30 मिनट का यह ऑपरेशन चलाकर निकोलस मादुरो का तख्तापलट कर दिया गया.
वेनेजुएला के तट बढ़ाई मौजूदगी
हमले से पहले, अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट पर चुपचाप अपनी मौजूदगी बढ़ाई. वहीं, दूसरी ओर खुफिया एजेंसियां मादुरो की दिनचर्या को बारीकी से स्टडी कर रही थीं. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने ट्रैक किया कि वह अलग-अलग घंटों में कहां रहते हैं. उनकी आदतें और यहां तक कि उनके पालतू जानवरों और कपड़ों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की गई.
यह भी पढ़ें : US के सामने झुके थे मादुरो, पर ट्रंप ने नहीं सुनी; जानें- हमले से पहले इंटरव्यू में क्या बोले थे वेनेजुएला के राष्ट्रपति
रिहर्सल के लिए घर की रिप्लिका
डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक,ऑपरेशन की रिहर्सल के लिए मादुरो के घर की एक रिप्लिका बनाई गई थी. उसके लिए वैसा ही एक घर बनाया गया, जैसे में मादुरो रहते थे. मादुरो के घर की तरह रिप्लिका में भी हर जगह स्टील लगा हुआ था.
शहर की बंद कर दी थी लाइटें
ट्रंप ने यह भी बताया कि जब सेना मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर ले जा रही थी, तब अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी की ‘लगभग सभी लाइटें बंद कर दी थीं.’
यह भी पढ़ें : कौन हैं वेनेजुएला की लेडी मैकबेथ कही जाने वालीं सिलिया फ्लोरेस, अमेरिका ने क्यों किया गिरफ्तार?
बादल हटने का किया इंतजार
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की मंजूरी मिलने के बाद यह ऑपरेशन रातों-रात शुरू किया गया था. अमेरिकी सेना ने उपयुक्त मौसम के लिए कई दिनों तक इंतजार किया, जब तक कि विमानों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आसमान से बादल ना हट जाएं
150 प्लेन अंदर घुसे
जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने कहा कि पकड़ में आने से बचने के लिए हेलीकॉप्टरों ने पानी के ऊपर से नीची उड़ान भरी. अमेरिकी विमानों ने ऊपर से सुरक्षा दी. अमेरिकी सेना ने पहले वेनेजुएला के एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय किया, फिर 150 से ज्यादा अमेरिकी विमान वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए. इस बीच, सेना के डेल्टा फोर्स कमांडो को उस सैन्य अड्डे पर ले जाया गया जहां मादुरो ठहरे हुए थे.
यह भी पढ़ें : क्या है US की डेल्टा फोर्स, जिसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को घर से ही उठा लिया; ISIS चीफ बगदादी को भी किया था ढेर
तोड़े स्टील के दरवाजे
मादुरो के घर में घुसने के लिए टीम ने स्टील के दरवाजों को तोड़ दिया. इसके बाद वे उस जगह पहुंच गए, जहां मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस थीं. अमेरिकी सैनिकों ने दोनों को सेफ रूम में जाने का वक्त भी नहीं दिया.
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वह एक सुरक्षित जगह जाने की कोशिश कर रहा था. वह बहुत मोटा दरवाजा था, बहुत भारी दरवाजा. लेकिन वह उस दरवाजे तक पहुंचने में नाकाम रहा. वह दरवाजे तक तो पहुंच गया, लेकिन उसे बंद नहीं कर सका.’
साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ‘बड़े ब्लोटोर्र्च’ से लैस थी, ताकि यदि स्टील को काटने की जरूरत तो उसमें कामयाब हो सकें.
यह भी पढ़ें : आंखों पर पट्टी, हथकड़ी से पीछे बंधे हाथ… वेनेजुएला से अमेरिका लाए गए मादुरो, न्यूयॉर्क से वीडियो आया सामने
पकड़ने के बाद ले गए US
पकड़ने के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को हेलीकॉप्टर से अमेरिकी युद्धपोत पर ले जाया गया. फिर संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर ले जाया गया, जहां ट्रंप प्रशासन उन पर न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाएगा.
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
6 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
12 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
19 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
22 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines