Nuclear Attack Survival Tips: ईरान ने पब्लिक सेफ्टी के लिए एक अनोखी गाइड जारी की है, जिसमें बताया गया है कि परमाणु विस्फोट के वक्त नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं. सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की तरफ से जारी किए गए 8 मिनट के इस वीडियो में शेल्टर खोजने, रेडियोएक्टिव कंटामिनेशन से बचने और न्यूक्लियर फॉलआउट से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. ये सलाह ऐसे वक्त में आई है जब ईरान की जमीन के काफी नीचे बनी न्यूक्लियर फैसिलिटीज, खासकर नतान्ज़ के पास ‘पिकएक्स माउंटेन’ साइट पर अमेरिका की तरफ से संभावित सैन्य हमले की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं.
‘घर के अंदर रहें, AC बंद करें’
ईरान के आपातकालीन अधिकारियों ने परमाणु विस्फोट से 4 बड़े खतरों की पहचान की है: तेज रेडिएशन और तेज रोशनी, ताकतवर ब्लास्ट वेव्स, हद से ज्यादा गर्मी और रेडियोधर्मी पदार्थ. इस्फहान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के इब्राहिम अदेलज़ादेह ने लोगों को सलाह दी है कि वो मजबूत इमारतों के अंदर शेल्टर लें. बेहतर होगा कि वे बेसमेंट में या इमारत के बीच वाले कमरों में रहें, जो खिड़कियों से दूर हों.
यह भी पढ़ें- समुद्री जहाज का काल है लिम्पेट माइंस, दूसरे विश्वयुद्ध से मचा रहा तबाही, जानिए कैसे करता है काम
लोगों को क्या निर्देश भी दिए गए?
- सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लें.
- एयर कंडीशनर और वेंटिलेशन सिस्टम बंद कर दें, जो बाहर से हवा अंदर खींचते हैं.
- कम से कम 24 घंटे तक शेल्टर के अंदर ही रहें.
- पैकेटबंद खाना खाएं और बोतल बंद पानी पिएं.
- गाड़ियों का इस्तेमाल इमरजेंसी शेल्टर के रूप में न करें.
अगर आप बाहर हों, तो क्या करें?
जो लोग बाहर फंस गए हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे तेज चमक (फ्लैश) की ओर सीधे न देखें. उन्हें जमीन से सटकर लेट जाना चाहिए, किसी मजबूत आड़ के पीछे छिपना चाहिए और अपने सिर व चेहरे को बचाना चाहिए. शुरुआती विस्फोट तरंगें गुजर जाने के बाद, उन्हें तुरंत किसी नजदीकी मजबूत इमारत के अंदर चले जाना चाहिए. अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि विस्फोट की तस्वीरें लेने या उसे देखने के लिए बाहर न रुकें.
रेडियोएक्टिव फॉलआउट से खुद को कैसे बचाएं?
सलाह में बताया गया है कि रेडियोएक्टिव कण हवा के जरिए फैल सकते हैं और विस्फोट वाली जगह से काफी दूर के इलाकों को भी प्रभावित कर सकते हैं. जो लोग रेडियोधर्मी धूल के संपर्क में आ गए हैं, उन्हें अपने बाहरी कपड़े सावधानी से उतारकर प्लास्टिक बैग में सील कर देने चाहिए, और अपनी त्वचा और बालों को साबुन और गुनगुने पानी से धो लेना चाहिए. अधिकारियों ने बिना डॉक्टरी सलाह के आयोडीन की गोलियां न लेने की भी चेतावनी दी है. ‘स्टेबल आयोडीन’ थायरॉयड को कुछ प्रकार के रेडियोधर्मी आयोडीन से तो बचाता है, लेकिन ये शरीर को दूसरे रेडिएशन के खतरों से सुरक्षित नहीं रखता.
ईरान ने अभी ये चेतावनी क्यों जारी की है?
ये गाइडेंस ईरान के ‘पैसिव डिफेंस वीक’ के दौरान जारी की गई है. हालांकि वाशिंगटन के साथ तनाव के चलते इसके समय ने सबका ध्यान खींचा है. खबरों के मुताबिक 16 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करते हुए, ‘पिकएक्स माउंटेन’ को निशाना बनाने की संभावना पर चर्चा की थी.
इसी के बाद ये ताजा सलाह जारी की गई है, जिसका मकसद ईरानी नागरिकों को परमाणु विस्फोटों और रेडियोएक्टिव कंटामिनेशन जैसी संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है. अधिकारियों ने बैटरी से चलने वाले रेडियो रखने की भी सलाह दी है, ताकि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक गड़बड़ी के कारण संचार नेटवर्क ठप होने की स्थिति में भी संपर्क बना रहे.
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
40 mins agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines