ईरान की राजनीति में इन दिनों मोजतबा खामेनेई का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है. वो ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं और हाल ही में उन्हें देश के नए सुप्रीम लीडर के रूप में चुने जाने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर भी बहस तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई का नाम सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है. उनसे जुड़ा एक बड़ा ग्लोबल निवेश और प्रॉपर्टी नेटवर्क भी सामने आया है. कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई से जुड़ा निवेश नेटवर्क यूरोप और खाड़ी देशों तक फैला हुआ है.
ये भी पढ़ें: क्यों एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं सऊदी अरब और ईरान? जानिए दुश्मनी की असली वजह
विदेशों में फैला प्रॉपर्टी नेटवर्क
जांच रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस नेटवर्क के जरिए लंदन, दुबई और यूरोप के कई शहरों में महंगी संपत्तियां खरीदी गईं. लंदन के नॉर्थ इलाके में मौजूद बिशप्स एवेन्यू को बिलेनियर रो कहा जाता है. यहां कई महंगी हवेलियों का मालिकाना हक ऐसी कंपनियों के पास बताया गया है, जिनका कनेक्शन खामेनेई से जुड़े नेटवर्क से जोड़ा जाता है. इनमें से एक हवेली 2014 में लगभग 33.7 मिलियन पाउंड में खरीदी गई थी. इसके अलावा दुबई में लग्जरी विला, जर्मनी में होटल निवेश और स्पेन के मैलोर्का में पर्यटन संपत्तियों में भी निवेश होने का दावा किया जाता है.
अरबों डॉलर की संपत्ति के दावे
कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई से जुड़े नेटवर्क की कुल संपत्ति अरबों डॉलर तक हो सकती है. कुछ आकलनों में उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी लगभग 3 अरब डॉलर तक बताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई संपत्तियां सीधे उनके नाम पर नहीं हैं बल्कि शेल कंपनियों और सहयोगियों के जरिए रखी गई हैं, जिससे वास्तविक मालिकाना हक छिपा रहता है. जांच रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि इस निवेश नेटवर्क में इस्तेमाल हुआ पैसा कथित तौर पर ईरानी तेल व्यापार से आने वाली कमाई से जुड़ा हो सकता है. दरअसल, मोजतबा खामेनेई पर अमेरिका ने 2019 में प्रतिबंध लगाए थे. आरोप था कि उन्होंने ईरान की सत्ता में बिना आधिकारिक पद के भी बड़ा प्रभाव रखा और सुरक्षा संगठनों के साथ मिलकर सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाया. इन प्रतिबंधों के बावजूद उनके निवेश और विदेशी संपत्तियों को लेकर चर्चा लगातार होती रही है.
ये भी पढ़ें: ईरान में मचा हड़कंप, नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर इजरायल का हमला, दावा- वे बुरी तरह घायल
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
7 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
8 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
13 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines