हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

60 बैठकें और करोड़ों का खर्च… कैसे 'ऑपरेशन सिंदूर' से डरकर US के आगे गिड़गिड़ा रहा था पाकिस्तान?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर हमला कर दिया था. इस हमले में भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था.

विज्ञापन
10 मई को पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी.

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रुकवाने के लिए पाकिस्तान ने दिन-रात एक कर दिया था. भारत की सैन्य कार्रवाई से वह इतना डर गया था कि जाकर अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाने लगा. अमेरिका से पाकिस्तान चाहता था कि वह इस जंग को कैसे ना कैसे रुकवाएं. इसके लिए पाकिस्तान के अधिकारियों ने 60 से ज्यादा बैठकें कीं और लॉबिंग पर करोड़ों रुपए भी खर्च किए. यह खुलासा अमेरिकी सरकार की हाल ही सामने आई फाइलों से हुआ है.

किस-किस से की मीटिंग

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी राजनयिकों और रक्षा अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों, सांसदों, मीडिया हाउस के प्रतिनिधियों के साथ 60 से ज्यादा बैठक की थीं. इसका जिक्र अमेरिका के ‘यूएस फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट’ के तहत दर्ज रिकॉर्ड्स में है. इसके मुताबिक, अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत और उनके डिफेंस अताशे ने ईमेल, फोन कॉल और पर्सनल मीटिंग के जरिए 60 से ज्यादा अधिकारियों और मध्यस्थों से बार-बार संपर्क किया. इनका मकसद भारत के ऑपरेशन सिंदूर को किसी तरह रुकवाने और वाशिंगटन से दखल के लिए दबाव डालना था.

यह भी पढ़ें : वेनेजुएला की हार की वजह बने चीन के रडार, पाकिस्तान में भी फेल हुआ था ‘चाइनीज माल’

विज्ञापन

कितना किया खर्च?

नवंबर 2025 में, न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया था कि पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन तक पहुंच बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे. इसके लिए पाकिस्तान ने वाशिंगटन की छह लॉबिंग फर्मों के साथ करीब 5 मिलियन डॉलर सालाना के कॉन्ट्रैक्ट किए थे. इन कॉन्ट्रैक्ट का मकसद व्यापार संबंधों और डिप्लोमेटिक मामलों में पाकिस्तान को फायदा पहुंचाना था. इस्लामाबाद ने ‘जेवलिन एडवाइजर्स’ के जरिए काम करने वाली ‘सेडेन लॉ एलएलपी’ फर्म के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया था, इसके कुछ हफ्तों बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मेजबानी की थी. इस बैठक को अमेरिकी सरकार तक पाकिस्तान की फिर से पहुंच के रूप में देखा गया था.

यह भी पढ़ें : सरफिरा पाकिस्तान! पहले अमेरिका अब चीन, ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर पर क्यों पलटा पड़ोसी मुल्क?

विज्ञापन

साथ ही रिपोर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान ने अप्रैल और मई में लॉबिंग बहुत ज्यादा खर्च किया था. यह खर्च भारत की ओर से किए गए खर्च से तीन गुना ज्यादा था.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की एक बार फिर उड़ी खिल्ली! ट्रायल में टारगेट भेद नहीं पाई तैमूर मिसाइल, वीडियो वायरल

विज्ञापन

बता दें, पाकिस्तानी आतंकियों ने अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 25 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने 7-8 मई की रात को पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर दिया. भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था.

इस सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान का बहुत बुरा हाल हो गया था. फिर 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति की घोषणा के बाद जंग रुक गई थी. इस बीच अमेरिका बार-बार दावा करता रहा कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करवाई थी. लेकिन भारत इससे इनकार करता रहा है. भारत का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाने में किसी तीसरी शक्ति का दखल नहीं था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola