Internet Usage in Iran: ईरान को लेकर एक नया और दिलचस्प सर्वे सामने आया है. ईरान लंबे समय से इंटरनेट पाबंदियों का सामना करता रहा है. अब सामने आए आंकड़ों के अनुसार ईरान के लोग औसतन रोजाना 4 घंटे 3 मिनट इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. यह आंकड़ा वैश्विक औसत यानी लगभग साढ़े छह घंटे प्रतिदिन से काफी कम है. यह सर्वे ईरानियन स्टूडेंट्स पोलिंग एजेंसी ने ईरान के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए किया है. रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि ईरानी लोग विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर रोजाना करीब दो घंटे पांच मिनट का समय बिताते हैं. वहीं लगभग 28 फीसदी लोग ऐसे हैं जो विदेशी प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते हैं.
इंटरनेट चलाने का क्या है पैटर्न?
इस सर्वे में ईरान के लोगों के इंटरनेट चलाने के पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. देश के 22.6 फीसदी लोग रोजाना एक घंटे या उससे कम समय इंटरनेट पर बिताते हैं. 19 फीसदी लोग रोज एक से तीन घंटे ऑनलाइन रहते हैं. वहीं 24.7 फीसदी लोग तीन से पांच घंटे इंटरनेट सर्विस का उपयोग करते हैं. सबसे ज्यादा 32.4 फीसदी लोग ऐसे पाए गए जो रोज पांच घंटे से अधिक समय इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. यह सर्वे इसी साल 15 जून से 21 जून के बीच आयोजित किया गया था. आंकड़ों से साफ है कि पाबंदियों के बावजूद वहां एक बडी आबादी लगातार ऑनलाइन सक्रिय रहती है.
यह भी पढ़ें: ‘समझौता करो या सरेंडर’, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी वार्निंग, वार्ता से इनकार पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिका के लोग रोज कितनी देर चलाते हैं इंटरनेट?
ईरान में इंटरनेट का कुल इस्तेमाल वैश्विक स्तर के मुकाबले काफी कम देखने को मिल रहा है. जहां दुनिया भर में लोग रोजाना औसतन साढ़े छह घंटे ऑनलाइन रहते हैं, वहीं अमेरिका में यह समय करीब 10 घंटे रोजाना का है. बीते कुछ महीनों से ईरान का अमेरिका और इजरायल के साथ भारी तनाव चल रहा है. इस भू-राजनीतिक तनाव और हमलों के कारण ईरान में इंटरनेट सेवाएं लगातार प्रभावित हुई हैं. साथ ही वहां के संचार ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है. इन तमाम डिजिटल और बुनियादी बाधाओं के बावजूद ईरान के लोग रोज औसतन चार घंटे से ज्यादा समय इंटरनेट पर सक्रिय बिता रहे हैं.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines