हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेपाल में त्रासदी के बीच कैसे डटकर खड़ा रहा 'ग्रीन हाउस', जानिए किस खास तकनीक से किया गया है डिजाइन?

नेपाल त्रासदी के दौरान एक घर ऐसा था, जो पानी के बहाव को मात देते हुए मजबूती से खड़ा रहा. घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
नेपाल की बाढ़ में भी डटा रहा 'ग्रीन हाउस' (Photo: X)

26 अगस्त को नेपाल पर कुदरत का कहर बरसा. अचानक आई बाढ़ ने नेपाल की तस्वीर ही बदल दी. लाखों लोग बेघर हो गए, कई लोगों की जान चली गई और अभी भी कई हजार लापता हैं. बाढ़ इतनी भयानक थी कि वो अपने साथ बड़े-बड़े पत्थरों, इमारतों और ना जाने क्या-क्या बहा ले गई. इस पूरी त्रासदी के दौरान एक घर ऐसा था, जो पानी के बहाव को मात देते हुए मजबूती से खड़ा रहा. घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Floods: शवों को दफनाने के लिए खोदी गईं कब्र बयां कर रहीं तबाही की कहानी, जानें क्यों उठे सवाल?

बाढ़ में भी कैसे डटा रहा घर?

नेपाल में बाढ़ के बीच हरे रंग का एक घर नजर आया, जिसका कुदरत भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई. घर की बालकनी में परिवार के लोग एक साथ खड़े नज़र आए. वायरल वीडियो को देखकर लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे ये घर बाढ़ में भी डटकर खड़ा रहा. घर का वीडियो शेयर करते हुए, एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि ये घर क्यों इतना मजबूत है. उन्होंने घर की इंजीनियरिंग और आस-पास पानी के बहाव के बारे में जानकारी दी. सोशल मीडिया यूजर का कहना था कि जिस जगह पर ये घर बना हुआ है, वो एक ‘डिजास्टर ज़ोन’ है.

विज्ञापन

घर की खास इंजीनियरिंग

सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि इस घर के स्ट्रक्चरल ढांचे के लिए कंक्रीट और स्टील की छड़ों से बने आपस में जुड़े हुए हॉरिजॉन्टल बीम और वर्टिकल कॉलम के नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया है. कंक्रीट भारी दबाव झेल सकता है, जबकि स्टील खिंचाव वाला बल संभालता है, जिससे ढांचा मज़बूत बनता है. घर की बनावट और मज़बूती के साइंस को समझाते हुए X यूजर ने कहा, ”लगातार लगे स्टील के रॉड ने कॉलम, बीम और नींव को आपस में जोड़कर एक मजबूत ढांचा बना दिया था.” उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से, जब मिट्टी की दीवार घर से टकराई, तो ढांचे ने अगल-बगल से पड़ने वाले दबाव (lateral force) को सोख लिया और उसे सीधे जमीन में पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें: नेपाल में सैलाब से ठीक पहले कैसे टूटा था विशालकाय ग्लेशियर? सामने आई ड्रोन फुटेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola