नेपाल में सैलाब से ठीक पहले कैसे टूटा था विशालकाय ग्लेशियर? सामने आई ड्रोन फुटेज
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड से पहले ग्लेशियर टूटने की घटना ड्रोन कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में लैंगटांग लिरुंग के पास बर्फ और चट्टानों का विशाल हिस्सा टूटकर नीचे गिरता दिख रहा है, जिसके बाद मलबे और पानी के तेज बहाव ने तबाही मचा दी.
नेपाल में बाढ़ से पहले कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर टूटने का मंजर, ड्रोन फुटेज ने खोली तबाही की कहानी (वायरल वीडियो X)
विज्ञापन
नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार की नदियों में भी नजर आने लगा है. गंडक नदी में इन दिनों सामान्य से कहीं ज्यादा बड़ी मछलियां मिलने से स्थानीय लोग और मछुआरे हैरान हैं. कई इलाकों से 40-50 किलो वजन की मछलियां मिलने की खबर है, जबकि कुछ मछलियों का वजन 90 किलो से लेकर करीब डेढ़ क्विंटल तक होने का दावा किया जा रहा है. इन मछलियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
दरअसल, 26 अगस्त को नेपाल के रसुवा जिले में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की स्थिति बनी थी. पहाड़ी इलाकों में अचानक आए तेज पानी ने बड़ी मात्रा में मलबे के साथ लकड़ी, घरेलू सामान और दूसरी चीजों को अपने साथ बहा लिया. इसी तेज बहाव में बड़ी संख्या में मछलियों के भी बहकर बिहार पहुंचने की बात सामने आई है.
Advertisment
A Chinese photographer accidentally captured the catastrophic avalanche on Mount Lamtang in Nepal during a drone shoot.
नेपाल में बाढ़ का पानी भोटेकोशी नदी से होते हुए त्रिशूली नदी में पहुंचा. इसके बाद पानी नारायणी नदी प्रणाली के जरिए आगे बढ़ा. वाल्मीकिनगर के पास यही नदी भारत में गंडक के नाम से प्रवेश करती है. माना जा रहा है कि तेज बहाव के साथ नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों की नदियों और जलाशयों में मौजूद बड़ी मछलियां भी बहकर बिहार की ओर आ गईं.
गंडक के किनारे बसे इलाकों में मछुआरों को इसका सीधा फायदा भी मिलता दिखाई दे रहा है. गोपालगंज के मंगलपुर घाट, वाल्मीकिनगर, बगहा और आस-पास के क्षेत्रों में लोग नदी में जाल डालकर इन बड़ी मछलियों को पकड़ रहे हैं. कुछ जगहों पर मछलियां तेज पानी के बहाव के कारण मृत अवस्था में भी मिली हैं.
इन विशाल मछलियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. कई वीडियो में मछुआरे बड़ी मछलियों को नदी से बाहर निकालते, उनका वजन करते और फिर बाइक या ठेले पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. कुछ स्थानों पर इन मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट रही है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर मछलियों के वजन को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ जगह 100 किलो से अधिक वजन की मछलियों की बात कही गई है, जबकि रिपोर्टों में 90 किलो से लेकर करीब 150 किलो तक के वजन का भी जिक्र किया जा रहा है.