हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, पाकिस्तान-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद; एक्टिव हुआ मक्का समझौता

सऊदी अरब मंत्रालय ने मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहरों के अलावा रियाद, अबहा, खमिस मुशैत, जाजान, नजरान, ताइफ और यानबू में किए गए हमलों पर भी कड़ा विरोध जताया.

विज्ञापन
सऊदी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान. (Photo: ANI)

सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए ने बड़ा सुरक्षा कदम उठाया है. तीनों देशों ने सऊदी अरब में सैन्य बलों और जरूरी सैन्य क्षमताओं की तेजी से तैनाती के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई है. यह फैसला मक्का डिफेंस अलायंस के तहत सोमवार को रियाद में हुई आपात बैठक में लिया गया. इस बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने हूती विद्रोहियों की ओर से देश में आम लोगों और नागरिक व आर्थिक ठिकानों को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है.

सऊदी अरब को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार

सऊदी अरब मंत्रालय ने मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहरों के अलावा रियाद, अबहा, खमिस मुशैत, जाजान, नजरान, ताइफ और यानबू में किए गए हमलों पर भी कड़ा विरोध जताया. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर और बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य में सऊदी जहाजों को भी निशाना बनाया है. सऊदी अरब ने साफ किया कि उसे अपनी जमीन, संसाधनों, संप्रभुता और नागरिकों व वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. इसके लिए वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.

यह भी पढ़ें: रियाद में ‘सऊदी अरामको’ की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘इस्लामिक नाटो’ का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक

मक्का डिफेंस अलायंस की आपात बैठक

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के मुताबिक, तीनों देशों के रणनीतिक राजनीतिक और रक्षा समिति (SPDC) की यह बैठक सऊदी अरब के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों और मौजूदा क्षेत्रीय हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी. बैठक में पाकिस्तान की ओर से उपप्रधानमंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर शामिल हुए. बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों देशों ने सामूहिक तौर पर तत्काल रक्षा संबंधी कदम उठाने का फैसला किया है. इसके तहत सैन्य बलों को उपलब्ध कराने और उनकी सऊदी अरब में तेजी से तैनाती सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola