New Zealand Hot Air Balloon Crash Anniversary: 150 किलोमीटर स्पीड थी, 500 फीट की ऊंचाई पर अचानक उठने लगी 32 फीट ऊंची आग की लपटें, जिन्हें देखते ही चीख पुकार मच गई। जान बचाने के लिए इतनी ज्यादा ऊंचाई से लोग कूदने लगे, लेकिन नीचे जमीन पर उनकी लाशें मिलीं, जो लोगों ने अपनी आंखों से आसमान से नीचे जमीन पर गिरती देखीं। मंजर इतना भयानक था कि नीचे खड़े लोग चिल्लाने लगे। आज 12 साल बाद भी न्यूजीलैंड के वेलिंगटन शहर वासी 7 जनवरी 2012 को हुए उस हादसे का आंखों देखा मंजर भूले नहीं हैं, जब हॉट एयर बैलून में आग लग गई और वह क्रैश हो गया।
11 लोग मार गए थे हॉट एयर बैलून हादसे में
वेलिंगटन पुलिस जिला कमांडर, अधीक्षक माइक रुस्बैच ने बताया कि कैमरून A-210 मॉडल का गहरे नीले और मैरून धारी वाला हॉट एयर बैलून का नाम था मिस्टर बिग, जो 1997 में यूनाइटेड किंगडम में बनाया गया था। इसे 2001 में अर्ली मॉर्निंग बैलून लिमिटेड न्यूजीलैंड द्वारा खरीदा गया। 7 जनवरी की सुबह यह बैलून वेलिंगटन के 5 दंपतियों और 2 पायलट के साथ अपने सफर पर निकला, लेकिन बैलून रास्ते में बिजली की लाइनों से टकरा गया। वेलिंगटन की कार्टरटन टाउनशिप गर्म हवा के लिए मशहूर थी, लेकिन बिजली की लाइनों से टकराने के बाद गुब्बारे की टोकरी में आग लग गई। 32 फीट ऊंची लपटें उठीं।
बिजली की लाइनों में फंस गया था गुब्बारा
रुस्बैच ने बताया कि लोगों ने इस हादसे का वीडियो बनाया था। आसमान में आग की लपटें, धुंआ देखकर नीचे खड़े लोग घबरा गए। उन्हें लगा कोई स्पेस एक्टिविटी हुई होगी तो वे वीडियो बनाने लगे, लेकिन उन्होंने 2 लोगों को नीचे कूदते देखा तो वे समझ गए कि हॉट एयर बैलून फटा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गुब्बारे के जमीन पर गिरने से पहले उसकी टोकरी से 32 फीट (10 मीटर) ऊंची लपटें उठ रही थीं। बिजली की लाइनों में गुब्बारा फंसा था, लेकिन झटके के साथ वह छूट गया और वापस हवा में चल गया। इसके बाद जब वह नीचे आया तो बहुत तेजी से आया, जिसे देखकर लोग भागने लगे।
यह भी पढ़ें: 5 कोशिशें फेल, छठे प्रयास में जोरदार ब्लास्ट; मारे गए 19 लोग, मरने वालों में 11 हॉकी प्लेयर्स
पायलटों का प्रशिक्षित न होना हादसे का कारण
स्थानीय निवासी डेविड मैकिनले बगीचे में पानी दे रहे थे। उन्होंने एक शोर सुना और ऊपर देखा तो उनके होश उड़ गए। गुब्बारा पेड़ों के ठीक ऊपर था। दूसरी बार नजरें उठाकर देखा तो वह जमीन पर धड़ाम से गिरा और आग की लपटें उठने लगीं। जोरदार धमाका भी हुआ। रोज़ली थर्स्टन अपने पति और बेटी के साथ कार में थीं, जब उन्होंने आसमान में धुएं का गुबार और आग की लपटें देखीं। उन्होंने लोगों को नीचे भी गिरते देखा, लेकिन उनकी बेटी डर गई थी। बता दें कि न्यूजीलैंड परिवहन दुर्घटना जांच आयोग के प्रबंधक पीटर नॉर्थकोटे ने जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की, जिसमें हादसे का कारण पायलटों का पूरी तरह प्रशिक्षित न होना और हादसा होने की स्थिति में पैराशूट नहीं होना है। हादसे के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने हॉट एयर बैलून को लेकर कुछ गाइडलाइन्स भी बनाई थीं, जिन्हें लागू किया गया था।
यह भी पढ़ें: चमत्कार कहें या किस्मत! जापान में भूकंप के 145 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिली 90 साल की बुजुर्ग
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
3 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
5 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
8 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
10 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
11 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines