5 कोशिशें फेल, छठे प्रयास में जोरदार ब्लास्ट; मारे गए 19 लोग, मरने वालों में 11 हॉकी प्लेयर्स

Sverdlovsk Plane Crash Anniversary: मैच खेलने के लिए 11 हॉकी खिलाड़ी जहाज में निकले, लेकिन रास्ते में प्लेन क्रैश हो गया और सभी मारे गए, जानें क्या हुआ था?

Soviet Air Force Plane Crash

11 हॉकी खिलाड़ी को ले जा रहा जहाज क्रैश होने के बाद खाली ग्राउंड में गिर गया था।

Sverdlovsk Plane Crash Anniversary: 5 बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद छठी बार फिर प्लेन को लैंड कराने की कोशिश की गई, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और जोरदार धमाके के साथ प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में जहाज में सवार सभी 19 लोग मारे गए, जिसमें आइस हॉकी टीम के 11 खिलाड़ी भी शामिल थे। 7 जनवरी की सुबह जब परिजनों को अपने जिगर के टुकड़ों के शव मिले तो पूरा देश उनके दुख को बांटने के लिए उमड़ा।, खिलाड़ी डेज़रज़िनेट्स चेल्याबिंस्क के खिलाफ मैच खेलने जा रहे थे। हादसा चेल्याबिंस्क में खराब मौसम के कारण हुआ। घनी धुंध, तेज-ठंडी बफीर्ली हवाओं के कारण बैलेंस बिगड़ गया था। खराब मौसम के कारण उड़ान को सेवरडलोव्स्क की ओर मोड़ दिया गया। वहीं मैच को भी खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट के कारण जहाज में लगी थी आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पायलट ने कोल्टसोवो हवाई अड्डे पर 5 बार प्लेन को लैंड कराने की कोशिश की, लेकिन छठे प्रयास में पायलट जहाज को संभाल नहीं पाया और शॉर्ट सर्किट के कारण प्लेन में आग लग गई। धमाके के साथ प्लेन क्रैश हो गया। इसके बाद 5 जनवरी 1950 की सुबह सोवियत रूस के लोगों को बुरी खबर मिली कि प्लेन क्रैश में सोवियत एयरफोर्स के 11 खिलाड़ी मारे गए। सेवरडलोव्स्क विमान दुर्घटना को रूस के इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा माना जाता है। हादसे में मारे गए खिलाड़ियों में गोलकीपर हारिज मेलुप्स, खिलाड़ी सुलमानिस, वोरोनिन, बोचारनिकोव, नोविकोव, ज़िगमंड, तरासोव (अनातोली का भाई), ज़िबर्टोविच, मोइसेव, वोलोडिन शामिल थे।

विज्ञापन

सामूहिक क्रब में दफनाए गए थे मारे गए लोग

वीवीएस मॉस्को, जो मॉस्को मिलिट्री एयर फोर्स का क्लब था, सोवियत डेफेंस मिनिस्ट्री के सहयोग से चलता था। इस क्लब की कुछ टीमें थीं और इनमें से एक हॉकी फ्रेंचाइजी थी, जिसे वीवीएस मॉस्को हॉकी टीम कहा कहा जाता था। इस क्लब का अध्यक्ष जोसेफ स्टालिन और उनकी दूसरी पत्नी का बेटा वासिली स्टालिन था, जो वीवीएस मॉस्को हॉकी टीम का सबसे बड़ा प्रशंसक भी था, लेकिन उसकी एक विश पूरी करने के लिए खिलाड़ी मैच खेलने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। वासिली ने अपने पिता से हादसे के समाचार को छिपाने की कोशिश की, ताकि समाचार पत्रों में इसका कोई संकेत न मिले। लाशें इतनी क्षत-विक्षत थीं कि उनकी पहचान करना मुश्किल था, इसलिए परिजनों से समझौता करके उन्हें दुर्घटनास्थल के पास ही एक सामूहिक कब्र में दफना दिया गया। जोसेफ को इसका पता नहीं चला, लेकिन जब राज खुला तो वासिली को गिरफ्तार कर लिया गया था। केस चला और उसे सजा भी हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ