---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

विक्टिम का दिल फ्राई करके खा गया था ये हैवान, यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए पुतिन ने किया जेल से आजाद

Russia-Ukraine War: रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पिछले कई समय से जघन्य अपराधों के लिए जेल में बंद अपराधियों को रिहा कर रहे हैं। ऐसे ही दो कैदी है जिन्होंने हत्या के बाद विक्टिम का दिल भूनकर खाया था।

---विज्ञापन---

Russia-Ukraine War: रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए 5 लोगों की हत्या के दोषी 2 आरोपियों को जेल से आजाद कर दिया। द सन की रिपोर्ट के अनुसार 36 वर्षीय दिमित्री मालिशेव जिसने तीन लोगों की हत्या की थीं। वहीं दूसरा आरोपी 38 वर्षीय अलक्जेंडर मास्लेनिकोव है जिसने बलात्कार के बाद दो महिलाओं की हत्या कर उनके शव को कुल्हाड़ी काटकर अपने कुत्तों को खिला दिया था।

बता दें कि रूसी प्रेसिडेंट ने यूक्रेन से युद्ध के लिए इन दोनों आरोपियों को भी अन्य रूसी अपराधियों की तरह ही जेल से रिहा कर दिया। रूसी प्रेसिडेंट अपने लड़ाकों को ‘अभिजात वर्ग’ कहते हैं। उनमें कई तो ऐसे हैं जोकि जघन्य अपराधों के आरोप में जेल में बंद थे। मालिशेव को 3 लोगों की हत्या के आरोप में 25 साल जेल की सजा हुई थी। उसने कहा कि वह और मसलेंनिकोव देश के लिए लड़कर पारंपरिक मूल्यों की रक्षा करना चाहते हैं। उसने आगे कहा कि अलेक्जेंडर और मैं एक साथ सजा काट रहे थे। अब हम दोनों ‘स्टार्म वी’ यानी रूस की अग्रिम पंक्ति में रहकर देश के लिए युद्ध लड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---
डारिया लाबुतिना की तस्वीर

Pic Credit- The Mirror

फ्राइंग पैन में भूनकर खाया था इंसानी दिल

दिमित्री मालिशेव ने अपने क्राइम के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने एक शख्स को पकड़ा और उस पर बंदूक और कीलों से हमला कर मार दिया। इसके बाद मैंने हाथ से उसका सीना काटा और उसका दिल बाहर निकाल दिया। फिर मैंने उसे धारदार चाकू से छोटे-छोटे टूकड़ों में काटा और फ्राइंग पैन में डालकर भून लिया। इस दौरान उसने यह भी बताया कि दिल को पकाते समय कैसे उसने प्याज का मसाला इसमें मिलाया था।

---विज्ञापन---
ओल्गा शापोशनिकोवा

Pic Credit- The Mirror

पिज्जा खाने के बाद की थी हत्या

वहीं मास्लेनिकोव ने पेशे से दो सेल्स असिस्टेंट डारिया लाबुतिना और ओल्गा शोपाशनिकोवा को पिज्जा पार्टी करने के लिए अपने घर बुलाया। हत्या करने से पहले उसने दोनों के साथ बलात्कार भी किया था। दोनों की हत्या के बाद वह बाजार से कुल्हाड़ी, कुदाल और प्लास्टिक बैग लेकर आया। उसके बाद उसे शव के कुल्हाड़ी से टूकडे-टूकड़े किए और जंगल में ले जाकर दफना दिया। वहीं कुछ मांस के टुकड़े उसने अपने कुत्तों को खिला दिए। जानकारी के अनुसार मालिशेव युद्ध में हिस्सा लेने के बाद फिलहाल अस्पताल में भर्ती है क्योंकि युद्ध में उसका एक जबड़ा टूट गया है।

ये भी पढ़ेंः जान बचाने वाली नर्स ने दे दी 17 मरीजों को मौत, मिली इतनी सजा कि काटते-काटते बीत जाएंगे ‘सात जन्म’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की

First published on: May 04, 2024 06:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola