Honeymoon Horror : हनीमून को यादगार बनाने के लिए एक व्यक्ति बहुत बड़ी गलती कर बैठा। इस गलती में उसका एक हाथ उड़ गया। दोनों कान के पर्दे फट गए। उसे एक आंख से नहीं दिखता है। पूरे शरीर में छर्रों के निशान हैं। वह अपनी पत्नी को सरप्राइज देने चाहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि एक गलती से उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। पूरा परिवार आज भी इस सदमे से नहीं उबर पाया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला
कनाडा के नवविवाहित जोड़े लेवी स्टैनफोर्ड और पत्नी एमी हनीमून मनाने के लिए गए थे। वे अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ किसी सौंदर्य स्थान पर घूमने गए थे। 23 साल के लेवी ने इस खास दिन को यादगार बनाने और अपनी पत्नी एमी को इंप्रेश करने के लिए कुछ प्लान किया था। लेवी ने कहा कि वह गांव में पला बढ़ा है और विस्फोटक उसके जीवन का हिस्सा रहा था। ऐसे में उसने एक ऐसा उपकरण तैयार किया, जिसके धमाके से झील में पानी का फव्वारा बनकर उठेगा।
यह भी पढ़ें : भारत के दुश्मन क्यों बन रहे पड़ोसी मुल्क? कहीं चीन की तो चाल नहीं, समझें पूरा मामला
60 सेकंड से पहले हो गया धमाका
लेवी स्टैनफोर्ड ने अपने भाई को इस धमाके को रिकॉर्ड करने के लिए कहा। उसने उपकरण को स्टार्ट कर दिया और उसे 60 सेकंड के अंदर इसे पानी में फेंकना था, लेकिन उससे पहले ही धमाका हो गया, जिससे उसके बाएं हाथ के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वह खून से लथपथ हो गया और सारे कपड़े उड़ गए। उसे ऐसा लगा कि वह मर रहा है, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ।
पानी में धमाका करना चाहता था लेवी
इस घटना के बाद लेवी ने कहा कि जुलाई 2015 की घटना ने हमेशा के लिए उसकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि दो साल पहले एमी से उसकी मुलाकात हुई थी। एमी ने उसे एक नाटक में मंच पर देखा था और उसे वह पसंद आ गया। इसके बाद दोनों ने एक चर्चा में विवाह कर लिया। लेवी ने कहा कि वह पानी के नीचे की चीजों को उड़ाने के लिए एक उपकरण बनाया था। वह हनीमून को यादगार बनाने के लिए पानी का बड़ा फव्वारा बनाना चाहता था।
यह भी पढ़ें : ‘पहले धमाके की आवाज, फिर धूल का बादल’, होटल की ‘इमारत’ गिरी, मलबे में फंसे लोग
लेवी ने खुद को उड़ा लिया
हालांकि, उसने अपनी पत्नी को इस विस्फोटक डिवाइस के बारे में नहीं बताया था, क्योंकि वह शादी के बाद उसे सरप्राइज देना चाहता था। लेवी ने कहा कि दुर्भाग्य से दुकानें बंद होने की वजह से उसे डिवाइस के सभी पार्ट्स नहीं मिल पाए थे। ऐसे में उसने बिना सारे पार्ट्स के ही डिवाइस बनाने की कोशिश की। इस डिवाइस से उसने खुद को उड़ा लिया।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
2 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
4 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
8 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
8 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
15 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
16 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
19 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines