जहर की 'होम डिलीवरी' करने वाला शख्‍स, ऑनलाइन विज्ञापन के जर‍िए 130 लोगों को दे चुका मौत

UK Britain Poison Seller Inside Story: दुनिया में एक शख्स है, जिसे मौत का सौदागर कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि वह जहर की होम डिलीवरी करता है। ऑनलाइन विज्ञापन निकालकर वह अब तक करीब 130 लोगों को ‘मौत’ दे चुका है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और इस समय वह पुलिस की गिरफ्त में है।

Poision Seller Leonid Zakutenko

Poision Seller Leonid Zakutenko

Britain Police Identified Ukrainian Poison Seller: ब्रिटेन में सुसाइड करने वाले लोगों की इच्छा पूरी करने वाली एक वेबसाइट और उसके एक मेंबर को बारे में पुलिस को पता चला है। मामला ब्रिटेन में कम से कम 130 लोगों की मौत से जुड़ा हुआ है और वेबसाइट के जरिए जहर बेचने वाले यूक्रेनी व्यक्ति की पहचान भी हो गई है।

विज्ञापन

हालांकि वेबसाइट और जहर बेचने वाले कंपनी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन जिसने ऑर्डर पर जहर के पार्सल भेजे उसका नाम लियोनिद ज़कुटेंको बताया जा रहा है। BBC के अंडरकवर रिपोर्टर को सुराग मिला कि बताया कि वह UK में एक सप्ताह में 5 पार्सल भेजते हैं, लेकिन पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ 14 लोगों की हत्या करने के आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ब्रिटेन में कानूनी तरीके से बेचा जाता केमिकल

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, लियोनादो का घर कीव में है, लेकिन उसने इस बात से साफ इनकार कर लिया है कि वह जान लेने वाला जहरीला केमिकल ऑनलाइन ऑर्डर पर बेचता है, जबकि जांच में पता चला कि वह सालों से केमिकल की सप्लाई कर रहा है। हालांकि यह केमिकल UK में कानूनी तरीके से बेचा जा सकता है।

विज्ञापन

केमिलकल केवल उन कंपनियों को ही बेचा जा सकता है, जो किसी खास उद्देश्य से इसका उपयोग करती है। यह केमिकल उन लोगों को नहीं बेचा जा सकता, जो नुकसान पहुंचाने के लिए इसे खरीदना चाहते हैं। खुद की या अपनी जान लेना चाहते हैं, क्योंकि इस रसायन की छोटी-सी मात्रा भी जानलेवा साबित हो सकती है। लियोनिद ऑनलाइन वर्कशॉप में यह भी बताता था कि इसे कैसे खरीदें और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

विज्ञापन

लियोनाद ने आरोपों को झूठ और निराधार बताया

लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में वैस्कुलर फार्माकोलॉजी की विशेषज्ञ और वैज्ञानिक प्रोफेसर अमृता अहलूवालिया बताती हैं कि 2019 के बाद ब्रिटेन में संदिग्ध हालातों में मृत मिले करीब 130 लोगों की जांच उन्होंने की। उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच की तो उनमें 187 लोगों के सैंपल में वह सैंपल मिला। वहीं BBC की रिपोर्ट के अनुसार, वेबसाइट शेफ केनेथ लॉ नामक शख्स की है, जिसे मई 2023 में कनाडा में गिरफ्तार किया गया था।

उस पर भी हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के 14 केस दर्ज हैं। उसने दुनियाभर के 40 देशों में खरीदारों को 1200 से अधिक बार केमिल बेचा। वहीं लियोनिद नवंबर 2020 से उसके जरिए केमिकल बेच रहा है। वहीं जब उससे यह पूछा गया कि वह उन लोगों को जहर क्यों बेचता है? जो अपनी जान देना चाहते हैं तो वह मुकर गया और उसने आरोपों को सरासर झूठ और निराधार बताया।

विज्ञापन

जहर बेचने का बिजनेस करने वालों के खिलाफ अभियान

डेविड पारफेट के 22 वर्षीय बेटे टॉम ने भी शेफ केनेथ लॉ से केमिलक खरीदा और अक्टूबर 2021 में सुसाइड कर ली। डेविड पारफट अब जहर बेचने वाले बिजनेस को बंद करने और लियोनादो जैसे जहर विक्रेताओं को रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं। ब्रिटिश अधिकारियों ने सितंबर 2020 से जहर और उसे बेचने वाली कंपनी-वेबसाइट के बारे में तब पता चला, जब वे एक सुसाइड केस की जांच कर रहे थे।

विज्ञापन

पारफेट ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए दिसंबर 2023 में लियानदो से ऑनलाइन वही केमिल खरीदा। उनके अभियान में केमिकल खरीदकर सुसाइड करने वाली जुड़वा बहनों लिंडा और साराह की मां काइट भी जुड़ गई हैं, जो ब्रिटेन में चले रहे जहर बेचने वाले बिजनेस को बंद कराने के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ