Reaction on Tariff on Movies: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेशों में बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, लेकिन उनके इस ऐलान से फिल्म इंडस्ट्री टेंशन में है और उनके फैसले को फिल्म उद्योग को कमजोर करने वाला बता रही हैं. हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर चिंता व्यक्त की है और उनके प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका और यहां के लोगों के भले के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को फैसले लेने का हक है, लेकिन उन्होंने समस्या का गलत समाधान है. एक के भले के लिए दूसरे का नुकसान करना घटिया नीति है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, अब अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल
फिल्म इंडस्ट्री से कामगार कर रहे पलायन
एक्टर जॉर्ज क्लूनी लंदन में एनुअल एल्बीज अवार्ड फंक्शन में मीडिया से इंट्रैक्शन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, कैलिफोर्निया की फिल्म इंडस्ट्री से कामगारों का पलायन जारी है, लेकिन यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि कैलिफोर्निया की फिल्म इंडस्ट्री को न्यूयॉर्क की तरह प्रोत्साहन नहीं मिलता, लेकिन अपने देश में हो रही अव्यवस्था के लिए बड़े स्तर पर किसी को दंडित करने की बजाय घरेलू स्तर पर समाधान करना ज्यादा बेहतर है. अगर राष्ट्रपति ट्रंप ऐसा फैसला लेते हैं, जिससे कैलिफोर्निया को लुइसियाना, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क जैसा फायदा हो तो इससे काफी असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के आगे हमास ने घुटने टेके, गाजा में शांति योजना पर जताई सहमति, 5 पॉइंट में पढ़ें अपडेट्स
पहली बार लगेगा मनोरंजन सेवाओं पर टैक्स
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी पोस्ट में बताया कि उनकी सरकार विदेशों में बनने वाली फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्लानिंग कर रही है. क्योंकि विदेश में बनी फिल्में अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को कमजोर कर रही हैं. पहली बार अमेरिका में मनोरंजन सेवाओं पर टैक्स लगेगा, क्योंकि बाहरी लोगों ने अमेरिका के फिल्म उद्योग को ऐसे चुरा लिया है, जैसे किसी बच्चे से कैंडी चुराई जाती है. वहीं आलोचकों को डर है कि टैरिफ से विदेशी फिल्म प्रोजेक्ट में कार्यरत हजारों अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान होगा, जिससे फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
56 mins agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
5 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
9 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
10 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
10 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
10 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
11 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
18 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines