Doctor Shot Dead In Karachi: पाकिस्तान में एक और हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना में हिंदू डॉक्टर के सहायक घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची नगर निगम के सेवानिवृत्त निदेशक और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीरबल जेनानी की ल्यारी एक्सप्रेसवे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके सहायक डॉक्टर क़ुरत-उल-ऐन घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम शहर के गार्डन इलाके में अपने निजी क्लिनिक से बाहर निकलते समय हथियारबंद हमलावरों ने डॉक्टर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मार डाला। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टारगेट किलिंग का मामला होने का संदेह जताया जा रहा है।
और पढ़िए – US Kentucky Accident: ट्रेनिंग मिशन के दौरान टकराए 2 मिलिट्री हेलिकॉप्टर, 9 लोगों के मारे जाने की आशंका
डॉक्टर के सिर में लगी थीं दो गालियां
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर बीरबल के सिर में दो गोलियां लगी थी। शाम 6:46 बजे जब डॉक्टर बीरबल को अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, डॉक्टर बीरबल के साथी डॉक्टर कुरुतुलैन के कंधे में गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।
दक्षिण पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) इरफान अली बलोच ने बताया कि यह घटना लक्षित हत्या प्रतीत होती है लेकिन अभी तक सटीक मकसद का पता नहीं चल पाया है। वहीं, एसएसपी आरिफ अजीज ने बताया कि डॉक्टर बीरबल अपने सहायक को रोजाना घर छोड़ते थे। घटना के संबंध में घायल से पूछताछ की जा रही है।
इस बीच, पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) के महासचिव डॉक्टर अब्दुल गफूर शोरो ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ बीरबल ने ल्यारी में स्पेंसर आई अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और केएमसी की स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक के रूप में काम किया था।
और पढ़िए – महिला जज को धमकाने का मामला: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
30 दिनों में हिंदू डॉक्टर पर हमले का दूसरा मामला
पाकिस्तान में इस महीने हिंदू डॉक्टर पर हमले का यह दूसरा मामला है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के हैदराबाद के डॉक्टर धर्म देव राठी को उनके ड्राइवर ने उनके घर के अंदर कथित तौर पर मार डाला था। पुलिस ने पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट द नेशन को बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला काट दिया गया था।
पुलिस ने धर्म देव राठी के ड्राइवर को खैरपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसकी पहचान हनीफ लेघारी के रूप में की। डॉक्टर के रसोइए ने पुलिस को बताया कि घर जाते समय दोनों में कहासुनी हो गई। घर पहुंचने के बाद, ड्राइवर ने कथित तौर पर रसोई से चाकू लिया और अपने ही घर में डॉक्टर की हत्या कर दी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
2 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
8 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
10 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
10 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
12 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines