Israel Hezbollah Row: इजराइल के हवाई हमले में शुक्रवार (27 सितंबर) को मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की डेड बॉडी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि शव की तलाश कई टीमें कर रही थी। जिसके बाद हमले वाली जगह से ही शव बरामद किया गया है। इजराइल हिजबुल्लाह प्रमुख को मारने के बाद भी लेबनान पर हमले कर रहा है। ताजा जानकारी मिली है कि रविवार को इजराइल ने लेबनान बॉर्डर पर टैंकों की तैनाती की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हिजबुल्लाह नेता का शव बरामद हो गया है। शव के ऊपर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। एक मेडिकल और सिक्योरिटी सोर्स ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:हिजबुल्ला चीफ नसरल्लाह की मौत की घोषणा करते आंसू नहीं रोक सकी ये एंकर, वीडियो वायरल
बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजराइल ने कई हवाई हमले किए थे, जिसमें नसरल्लाह मारा गया था। सूत्रों के मुताबिक बॉडी पर घाव के निशान नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि तेज धमाके के कारण घबराहट या गहरे आघात के कारण जान गई है। इजराइल का कहना है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी रखेगा। पिछले कुछ घंटों में कई बड़े हमले इजराइल ने किए हैं। इजराइल के अनुसार हिजबुल्लाह ने लेबनान में गोदामों में रॉकेट लॉन्चर और दूसरे हथियार छिपा रखे हैं। उनको बर्बाद करना ही हमलों का उद्देश्य है।
महीनों की प्लानिंग के बाद मारा गया नसरल्लाह
इजराइल कई महीने से नसरल्लाह के पीछे लगा था। कई महीनों की प्लानिंग और खुफिया जानकारियों के बाद उसके अंडरग्राउंड बंकर का पता लगा। सटीक हमले में नसरल्लाह को मार गिराया। बताया जा रहा है कि जिस समय अटैक हुआ, नसरल्लाह हिजबुल्लाह नेताओं की बैठक ले रहा था। उसका बंकर दक्षिण बेरूत की व्यस्त सड़क से 60 फीट नीचे बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय से इजराइल के सुरक्षा बल (IDF) लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को टारगेट कर रहे हैं। वहीं, इजराइल के PM नेतन्याहू का दावा है कि हिजबुल्लाह उनके लोगों को टारगेट करने की प्लानिंग कर रहा है। जिसको रोकने के लिए वे हिजबुल्लाह को टारगेट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 30 किलोमीटर तक हिल गईं खिड़कियां, इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर किया हमला, सरगना का क्या हुआ?
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 mins agoUS Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
8 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines