Israel Air Strike: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमला किया है, जिसमें हिजबुल्लाह के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हेथम तबाताबाई की मौत होने का दावा किया गया है. हमला बेरूत के दक्षिणी इलाके में शहर दहियेह में एक बिल्डिंग पर किया गया, जिससे हिजबुल्लाह चीफ रहता था. हमले से बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया और उसमें रहने वाले 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हमले में बिल्डिंग के आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा और कई वाहन जलकर राख हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: कौन था हिजबुल्ला कमांडर अली अब्द अल-कादर इस्माइल? इस्राइल का दावा- आतंकवाद को करना चाहता था मजबूत
इजरायल ने किया युद्धविराम का उल्लंघन
मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल ने नवंबर 2024 में हुए युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया. इससे मिडिल ईस्ट में फिर तनाव बढ़ सकता है. लेबनान ने हाल ही में इजरायल से बातचीत करने के लिए सहमति जताई थी, बावजूद इसके हमला किया गया. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हमले को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आतंकी संगठन हिजबुल्लाह अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत कर रहा है.
आतंकी सगंठन को खत्म करने का संकल्प
नेतन्याहू ने आरोप लगया कि हिजबुल्लाह को लेबनान की सरकार का सहयोग मिल रहा है, ठीक उसी तरह जैसे हमास को फिलिस्तीन की सरकार का सहयोग मिल रहा था और ISI को पाकिस्तान की सरकार का सहयोग मिल रहा है, लेकिन इजरायल किसी मिडिल ईस्ट में किसी आतंकी संगठन को मजबूत नहीं बनने देगा, क्योंकि वे पूरे मध्य पूर्व के लिए खतरा बन सकते हैं. हूती विद्रोहियों ने जैसे यमन पर कब्जा कर रखा है, उसी तरह देशों पर कब्जा करके दुनिया को आतंका का घर बना देंगे.
यह भी पढ़ें: बूम! देर रात भयंकर विस्फोट से हिला मिडिल ईस्ट, हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजराइल का जोरदार हमला
नवंबर 2024 में हुआ था दोनों में युद्धविराम
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास की जंग शुरू हुई थी. इस बीच इजरायल ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को भी निशाना बनाया था, लेकिन दोनों के बीच नवंबर 2024 में सीजफायर हो गया था, लेकिन अब सीजफायर का उल्लंघन किया गया है, जिसमें मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हेथम आतंकी संगठन का दूसरा सबसे सीनियर सैन्य अधिकारी थी. उसका जन्म बेरूर में ही हुआ था. उसकी मां लेबनान और पिता ईरान से थे.
बिना चेतावनी के इजरायल ने किया हमला
हमले में तबाताबाई के अलावा हिजबुल्लाह के 4 अन्य सदस्य भी मारे गए हैं. हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी और अचानक हुए हमले के बाद लेबनान की रेडक्रॉस सोसाइटी और सेना ने बचाव अभियान चलाया. बता दें कि इजरायल की कार्रवाई का हिजबुल्लाह जवाब दे सकता है, जिसके चलते मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध छिड़ सकता है. वहीं ईरान भी हिजबुल्लाह का समर्थक है तो ईरान भी कार्रवाई कर सकता है, लेकिन अभी तक ईरान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
9 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
10 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
13 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
15 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
16 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines