Israel Airstrike on Hezbollah: मिडिल ईस्ट में अस्थिरता का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ इजराइल और हमास के बीच सीजफायर पर संश्य बना हुआ है, तो दूसरी तरफ इजराइल ने हिजब्बुला पर जोरदार हमला कर दिया है। मिडिल ईस्ट से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
हथियारों को किया तबाह
इजराइल ने इस बार हिजबुल्ला के हथियारों को निशाना बनाया है। वायरल वीडियो में जोरदार आतिशबाजी की झलक देखी जा सकती है। इजराइल ने इस हमले से हिजबुल्ला को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह विस्फोट इतना भयंकर था कि दूर-दूर तक इसकी गूंज सुनी जा सकती है। वहीं विस्फोट के बाद हुए धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।
लेबनान का वीडियो
इस विस्फोट से मिडिल ईस्ट में अफरा-तफरी मच गई है। यह वीडियो लेबनान का है, जहां हिजबुल्ला ने भारी संख्या में रॉकेट और मिसाइल तैनात किए थे। इजराइल ने इन्हीं जगहों पर हमला करके भारी संख्या में मिसाइल और रॉकेट को नष्ट कर दिया है। इस हमले से न सिर्फ लेबनान बल्कि पूरी दुनिया हिल गई है।
हिजबुल्ला करेगा पलटवार
इजराइल के इस हमले ने बेशक हिजबुल्ला को हिलाकर रख दिया है। मगर हिजबुल्ला चुप नहीं बैठेगा। सब जानते हैं कि इस हमले के बाद हिजबुल्ला इजराइल पर पलटवार जरूर करेगा। यही वजह है कि मिडिल ईस्ट में टेंशन एक बार फिर बढ़ सकती हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा।
सीजफायर पर बना सस्पेंस
कई महीनों के युद्ध के बाद इजराइल और हमास के बीच अस्थाई सीजफायर लागू हुआ है। गाजा पट्टी को लेकर छिड़ा यह युद्ध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। ऐसे में इजराइल का यह कदम एक बार फिर युद्ध की अटकलों को हवा दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान भी फेल हो चुका है। ऐसे में गाजा पट्टी में अभी सबकुछ नॉर्मल नहीं हुआ है।