Israel Hezbollah War: इजराइल-हिज्बुल्लाह संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएम नेतन्याहू के उत्तरी इजराइली शहर कैसरिया में स्थित घर में बम से अटैक हुआ है। पुलिस ने बताया कि जब फ्लैश घर के बगीचे में गिरे उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में किसी नुकसान की खबर नहीं है।
हमले को लेकर इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि घटना सभी रेखाओं को पार कर गई है। इसके साथ ही काट्ज ने सुरक्षा बलों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं हमले को लेकर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोंग ने एक्स पर पोस्ट कहा कि घटना की निंदा और जांच चल रही है। वहीं सुरक्षा मंत्री का बयान भी सामने आया है। उन्होंने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई की सभी सीमाएं पार कर गई है। आज रात में उनके घर पर बम दागना लाल रेखा पार करने जैसा है।
पिछले महीने भी हुआ था हमला
बता दें कि इससे पहले कैसरिया स्थित उनके आवास पर अक्टूबर में भी ड्रोन से अटैक किया गया था, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच अक्टूबर 2023 से जंग चल रही है। हालांकि शनिवार को हुई घटना की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क की कंपनी के साथ ISRO लॉन्च करेगा GSAT-N2, 99% सफलता की गारंटी; जानें खूबियां
ईरान का 5 देशों के साथ संघर्ष
इससे पहले अक्टूबर में हुए हमले पर उन्होंने कहा था कि ईरान का प्राॅक्सी हिज्बुल्लाह कैसरिया में उनके घर पर ड्रोन से हमला कर पत्नी की हत्या करना चाहता है। बता दें कि 23 सितंबर से इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी बढ़ा दी है। इजराइली सेना लगातार हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रही है। फिलहाल इजराइल लेबनान और फिलिस्तीन के अलावा ईरान, सीरिया और यमन पर भी लगातार हमले कर रहा है। वहीं हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिज्बुल्लाह पहले से और आक्रामक हो गया है। वह भी लगतार इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जीव मिला! दो बास्केटबॉल कोर्ट जितने बराबर है ये ‘Coral’
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
13 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines