Hezbollah Attacks Israel: लेबनान स्थित हिजबुल्ला ने इजराइल पर रॉकेट हमलों की बौछार कर दी है। इसके साथ ही हिजबुल्ला ने बड़े पैमाने पर मिलिट्री ऑपरेशन की भी घोषणा की है। हिजबुल्ला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इजराइल के महत्वपूर्ण मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक से लदे ड्रोन लॉन्च किए गए हैं। हिजबुल्ला का दावा है कि उसने इजराइल पर 320 से ज्यादा कत्यूषा रॉकेट दागे हैं। यरूशलम पोस्ट ने इजराइली डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता डेनियल हगारी के हवाले से लिखा है कि हिजबुल्ला का ये हमला उस समय हुआ, जब इजराइल ने अपने बचाव में लेबनान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
इजराइल-लेबनान में इमरजेंसी मीटिंग
इमरजेंसी हालात को देखते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सभी मंत्रियों के मीडिया इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर भी रोक लगाई गई है। वहीं लेबनान के प्रधानमंत्री ने भी कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इजराइल के साथ जंग के हालात को देखते हुए लेबनान सरकार की इमरजेंसी मीटिंग हो रही है।
ये भी पढ़ेंः क्या PM मोदी पाकिस्तान जाएंगे? जानें शहबाज शरीफ ने क्यों भेजा न्योता
उधर हिजबुल्लाह ने ऐलान किया है कि उसने बेरूत में फुआद शुक्र की हत्या का बदला लेने के लिए इजराइल पर हमला किया है। हिजबुल्लाह की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हमले का पहला चरण पूरा हो गया है। इस दौरान इजराइली बैरकों और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। अपने टारगेट के लिए ड्रोन्स योजनानुसार काम कर रहे हैं। बता दें कि फुआद शुक्र को इजराइल ने पिछले महीने बेरूत के उपशहरीय इलाके में हमला कर मार गिराया था। फुआद शुक्र हिजबुल्ला के टॉप कमांडर थे। हिजबुल्ला ने कहा है कि उसने 11 मिलिट्री साइट्स को टारगेट किया है।
अंडरग्राउंड बंकर में ले जाए गए नेतन्याहू
हिज्बुल्लाह के हमले के बाद इजराइल में दहशत का माहौल है। हाई अलर्ट का ऐलान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अंडरग्राउंड बंकर में ले जाया गया है। वहीं बेन गुरियल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिया है। पूरे इजरायल में 48 घंटे की इमरजेंसी का ऐलान किया गया है। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है और एंबुलेंस के बजते सायरन इजरायल में हिज्बुल्ला के हमले से उपजी दहशत का सबूत दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः क्या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों को भी मिलेगा नई पेंशन स्कीम UPS का फायदा?
बता दें कि आईडीएफ ने रविवार की सुबह हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला बोला था। इजराइल ने कहा था कि हिज्बुल्लाह बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहा है। इजराइल पर हिज्बुल्लाह के हमले की आशंका लंबे समय से थी, क्योंकि ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने पिछले महीने मारे फुआद शुक्र की हत्या का बदला लेने की ठान रखी थी।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हिज्बुल्ला के हमले को देखते हुए सिक्योरिटी कैबिनेट की मीटिंग की। नेतन्याहू के ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने पूरे इजराइल में 48 घंटे की इमरजेंसी का ऐलान किया है। वहीं इमरजेंसी के ऐलान के बाद इजराइल के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने फ्लाइट्स के संचालन में देरी और डायवर्जन का ऐलान किया है। इमरजेंसी सेवाओं को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की US प्रेसिडेंट को खुली धमकी, सड़कों पर लगे होर्डिंग और पेंटिंग
30 secs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
11 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
24 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines