भारत में बैन होगा Telegram? सरकार ने शुरू की जांच; जानें क्यों?

Telegram Banned in India: टेलीग्राम फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोन की गिरफ्तारी के बाद अब कहा जा रहा है कि भारत सरकार इस ऐप पर बैन लगा सकती है। चलिए जानें इसकी क्या है वजह…

Telegram may be banned in India
विज्ञापन

Telegram Banned in India: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम बड़ी मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है। भारत सरकार ने ऐप पर जबरन वसूली और जुए जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोपों की जांच तेज कर दी है। अगर जांच में ये आरोप सही पाए गए तो टेलीग्राम पर भारत में बैन लग सकता है। बता दें कि ये खबर टेलीग्राम फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोन की गिरफ्तारी के बाद आई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मिलकर टेलीग्राम पर चल रही अवैध गतिविधियों की जांच कर रहे हैं। टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव की फ्रांस में गिरफ्तारी ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। फ्रांसीसी अधिकारियों ने टेलीग्राम पर अपराध को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

वहीं, हाल ही में UGC-NEET का पेपर लीक होने और टेलीग्राम पर बिकने की घटना ने भी इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। यह भी एक वजह है कि सरकार ने प्लेटफॉर्म पर जांच तेज कर दी है। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर UGC-NEET का पेपर 5,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच बेचा जा रहा था।

Telegram

क्यों हो सकता है बैन?

टेलीग्राम का इस्तेमाल जबरन वसूली, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं टेलीग्राम पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज कंटेंट भी मिला है। वहीं, अब भारत सरकार टेलीग्राम पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

विज्ञापन

टेलीग्राम का इस पर क्या है कहना?

दूसरी तरफ टेलीग्राम का कहना है कि वह भारतीय कानूनों का पालन करता है और उसने सरकार की सभी शर्तें मान ली हैं। कंपनी ने एक नोडल अधिकारी और एक चीफ कंप्लायंस ऑफिसर भी नियुक्त किया है।

विज्ञापन

तो अब आगे क्या होगा?

जांच के रिजल्ट के बेस पर ही तय होगा कि टेलीग्राम पर भारत में बैन लगेगा या नहीं। अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो टेलीग्राम के लिए भारत में काम करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि ये भी दिखाता है कि सरकारें कैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ