नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा से धमाके की खबर है। बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में एक बड़ा बम विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तानी न्यूज साइट डॉन डॉट कॉम के मुताबिक, रविवार सुबह एफसी मुसा चेकपॉइंट के पास धमाका हुआ, जिसमें पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट क्वेटा पुलिस मुख्यालय और क्वेटा छावनी के प्रवेश द्वार के पास एक सुरक्षित क्षेत्र में हुआ। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। घटना के बाद के फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटनास्थल पर बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे ईधी कार्यकर्ता जीशान अहमद ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

हाल ही में पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान एक आतंकी ने खुद को उड़ा दिया था. इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में सोमवार को दोपहर की नमाज के दौरान नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया था जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे और 150 से अधिक घायल हो गए थे, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ