अल-कायदा प्रमुख पर अमेरिकी हमले में हक्कानी परिवार के सदस्य मारे गए: अफगान दूत
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

दुशान्बे: अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी 2 अगस्त को अफगानिस्तान में अमेरिका द्वारा ड्रोन हमले में मारा गया था। ताजिकिस्तान में अफगान दूत, राजदूत मोहम्मद जहीर अघबर ने कहा कि हक्कानी के परिवार के सदस्य भी अमेरिकी हमले में मारे गए थे।
हक्कानी नेटवर्क जलालुद्दीन हक्कानी द्वारा स्थापित एक इस्लामी आतंकवादी संगठन है, जो सोवियत विरोधी युद्ध के दौरान विद्रोही कमांडर के रूप में उभरा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसाप, राजदूत मोहम्मद जहीर अघबर ने बताया कि काबुल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हक्कानी समूह के कुछ परिवार के सदस्य अमेरिकी हमले में मारे गए थे। वह घर हक्कानी का था और वे काबुल से चले गए हैं।’
बता दें कि काबुल में बहुमंजिला बंगला, जहां अल-कायदा नेता छिपा हुआ था वह अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के करीबी सहयोगी का बताया गया।
अफगान दूत के अनुसार, सिराजुद्दीन हक्कानी और अन्य शीर्ष नेता काबुल में सुरक्षित घरों को छोड़कर कहीं और चले गए हैं। उनके मुताबिक कई आतंकवादी समूह अभी भी अफगानिस्तान में मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘अयमान अल-जवाहिरी की हत्या अफगानिस्तान के लोगों के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि तालिबान के संरक्षण में अफगानिस्तान में आतंकवाद बढ़ रहा है।’
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: