Israel hamas war : हमास ने 50 बंधकों को छोड़ने के लिए रखी शर्त, इजरायल ने ठुकराई, अब होगी सीधी जंग !

Israel hamas war : हमास के हमलों के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में जवाबी कार्रवाई की है और गाजा पट्टी की नाकेबंदी कर दी है। इजरायल ने गाजा में खाना, पानी की सप्लाई भी रोक दी है।

Hamas, condition, Israel, Israel hamas war

हमास ने 50 बंधकों को छोड़ने के लिए इजरायल के सामने शर्त रखी है।

विज्ञापन

Israel hamas war :  इजरायल और हमास के बीच 18 दिन से युद्ध जारी है। युद्ध के बीच हमास सौदेबाजी पर उतर आया है और उसने इजरायल के सामने दोहरी नागरिकता वाले 50 बंधकों को रिहा करने के बदले फ्यूल सप्लाई की मांग की है। हालांकि, इजरायल ने इस मांग को ठुकरा दिया है। इजरायल का कहना है कि ईंधन सप्लाई की अनुमति तभी देगा, जब सभी 220 बंधकों को हमास छोड़ देगा।

बता दें कि हमास के हमलों के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में जवाबी कार्रवाई की है और गाजा पट्टी की नाकेबंदी कर दी है। इजरायल ने गाजा में खाना, पानी की सप्लाई भी रोक दी है। इसके चलते गाजा पट्टी में रहने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमास ने 50 बंधकों को छोड़ने के बदले ईंधन की सप्लाई की अनुमति देने की शर्त रखी है।

Advertisment

बातचीत अभी भी जारी
द टाइम्स ऑफ इजराय ने एक वरिष्ठ राजनयिक अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायल और हमास के बीच 50 बंधकों को रिहा करने के लिए बातचीत चल रही है। इससे पहले द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हमास ने गाजा में ईंधन की अनुमति देने के बदले दोहरी नागरिकता वाले 50 नागरिकों की रिहाई की मांग रखी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ