Hamas Israel Ceasefire: इजरायल-हमास के बीच 2 सालों से चल रहे संघर्ष के रुकने की स्थिती बनी थी, लेकिन सब हवा में उड़ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष रुचि लेते हुए गत 11 अक्टूबर को दोनों के देशों के बीच सीज फायर कराया था। इस पर दोनों देशों ने सहमति जताकर पीस प्लान पर साइन भी किया। ट्रंप ने खुद इजरायल जाकर दोनों देशों से बंदियों को रिहाय कराया। लेकिन यह शांति काल ज्यादा चल नहीं पाया। सीज फायर के कुछ ही दिन में उल्लंघन शुरू हो गया। वहीं गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय का दावा है कि युद्धविराम के बाद से इजराइल ने 47 बार उल्लंघन किया है।
सीज फायर के उल्लंघन के लिए इजरायल और हमास दोनों एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी और हवाई हमले लगातार जारी हैं। इजरायल ने हमास पर सीज फायर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गाजा में एयर स्ट्राइक की। जबकि हमास ने इजरायल को सीज फायर के उल्लंघन का दोषी ठहराया।
यह भी पढ़ें: ‘हमला किया तो मिट्टी में मिला दूंगा’,युद्धविराम के बावजूद ट्रंप ने हमास को क्यों दी धमकी?
वहीं इजराइली सेना का कहना है कि हमास ने गाजा के दक्षिणी हिस्से रफा में इजराइली सैनिकों पर बीते 48 घंटों में रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड और स्नाइपर हमले किए हैं। ये हमले उस क्षेत्र में हुए जहां इजराइली सैनिक तैनात हैं और जिसे युद्धविराम समझौते में येलो के रूप में प्रतिबंधित किया गया है।
इजरायल का कहना है कि इसके जवाब में IDF ने एयर स्ट्राइक किया। उधर गाजा में सरकारी मीडिया ने दावा है कि सीज फायर के बाद से इजराइल पर 47 बार उल्लंघन का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: हमास ने ट्रंप को दिया धोखा, इजरायल का दावा- लौटाया गया एक शव इजरायली नागरिक का नहीं है
बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा में नरसंहार को रोकने के लिए 21 सूत्रीय पीस प्लान बनाया था। इसके तहत इजरायल और हमास में सीज फायर किया गया था। इजरायल की सेना ने गाजा छोड़ दिया था। साथ ही फिलिस्तीनी बंधकों को भी रिहा कर दिया था। उधर हमास ने भी इजरायली बंदियों को रिहा कर दिया था। कुछ मृतकों के शव भी लौटाए थे। बाद में हमास ने हथियार डालने से मना कर दिया। ट्रंप ने हमास को धमकी भी दी लेकिन अभी तक कोई फर्क नहीं दिखाई दे रहा।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines