इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इजरायली सेना ने साउथ गाजा के खान यूनिस में एक हमले में हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराने का दावा किया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और शिन बेट ने मिलकर की.
इजरायली लीडर्स ने कहा कि खान यूनिस में की चलाए गए ऑपरेशन का निशाना हमास के वित्तीय ढांचे से जुड़ा एक वरिष्ठ अधिकारी था. पीएम नेतन्याहू और काट्ज ने IDF और शिन बेट की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इजरायल हमास के कमांडरों और उसके वित्तीय स्रोतों को निशाना बनाना जारी रखेगा.
यह भी पढ़ें: ‘ईरान की मनमानी पर लगेगा ब्रेक’, भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर के समर्थन में उतरे ट्रंप
गाजा में हमास के फंडिंग नेटवर्क पर निशाना
गौरतलब है कि इजरायल लंबे समय से हमास के सैन्य ढांचे के साथ-साथ उसके वित्तीय नेटवर्क को भी निशाना बनाता रहा है. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि संगठन की गतिविधियों को जारी रखने के लिए वित्तीय संसाधन महत्वपूर्ण हैं और इसलिए फंडिंग चैनलों को तोड़ना सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा है. नेतन्याहू और काट्ज ने अपने बयान में कहा कि इजरायल हमास की फंडिंग के सोर्सेज और उसके बुनियादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा. दोनों नेताओं ने कहा कि हमास को दोबारा अपनी ताकत जुटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
हमले में दो लोगों की मौत, दो घायल
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, खान यूनिस के पश्चिमी हिस्से में एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम दो फिलिस्तीनियों की मौत हुई. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में मुहम्मद अबू अलवान भी शामिल था. हमले में दो अन्य लोग घायल हुए हैं. फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने भी दो लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि अलग-अलग रिपोर्टों में घायलों की संख्या में कम ज्यादा बताई गई है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे दोस्त से पंगा लेना पड़ेगा भारी’, ट्रंप ने बातों-बातों में किसका जिक्र कर गल्फ नेताओं को दी वॉर्निंग?