Hamas Chief Yahya Sinwar Killed: हमास चीफ याह्या सिनवार को इजराइली सेना ने ढेर कर दिया है। उसे गुरुवार को इजराइली सेना ने गाजा में हुए एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया। इजराइली सेना के हमले में सिनवार समेत तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। इजराइल की सेना IDF ने इसकी पुष्टि की है।
7 अक्टूबर के नरसंहार का मास्टरमाइंड
इजराइल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- एक साल पहले सुकोट की छुट्टियों पर याह्या सिनवार ने 7 अक्टूबर को भयानक नरसंहार की साजिश रची थी। जिसमें 1,200 से अधिक इजरायली पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मार डाला गया था। अब न्याय मिल गया है। इजराइलियों को नुकसान पहुंचाने वाले हर एक आतंकवादी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि इजराइल को ये कामयाबी किस्मत से मिली। इजराइली सेना को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस बिल्डिंग में IDF ने हमला किया है, उसमें याह्या सिनवार भी है।
लेफ्टिनेंट जनरल हर्जई हालेवी का बयान आया सामने
जहां याह्या सिनवार मारा गया वहां आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जई हालेवी ने कहा कि आईडीएफ को पहले से इस बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं थी कि हमास नेता वहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कमान और गाजा डिवीजन का गाजा में क्षेत्र पर कब्जा बनाए रखने और सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्णय सही साबित हुआ।
ये भी पढ़ें: ईरान का सेना प्रमुख ही निकला इजरायल का जासूस! मचा हड़कंप, नजरबंद कर की जा रही पूछताछ
कई फोटोज वायरल
इजराइल के हमले की कुछ फोटोज वायरल हुए हैं। जिसमें सिनवार के शव को देखा जा सकता है। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर के ऑफिस ने टाइम्स ऑफ इजराइल से कहा कि सिनवार की हत्या के मद्देनजर देशभर में पुलिस बलों को सुदृढ़ करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें: Video: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में इजराइल; परमाणु बम बनाने की तैयारी! खौफ में पूरी दुनिया
रक्षा मंत्री ने कहा- सरेंडर करें लड़ाके
इस हमले के बाद रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने हमास लड़ाकों से बंधकों को रिहा करने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने कहा- सिनवार की मौत भागते समय हुई। वह एक कमांडर के रूप में नहीं मरा, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में मारा गया, जो सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में सोचता था। यह हमारे सभी दुश्मनों के लिए एक साफ संदेश है कि आईडीएफ उन सभी तक पहुंचेगी, जो इजराइल के नागरिकों या हमारे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें: 26 बार हुई आंतकियों को सौंपने की मांग, कनाडा ने नहीं लिया एक्शन; MEA ने ट्रूडो को फिर दिखाया आईना
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
1 hr ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
4 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
5 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
8 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
9 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
21 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines