Israel Palestine Conflict, तेल अवीव: इजरायल में चरमपंथी संगठन हमास की तरफ से किए गए हमले का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर लगभग सारी दुनिया पर पड़ रहा है। इस हमले में इजरायल ने अपने 600 नागरिक खो दिए, वहीं दूसरे देश भी इस जानी नुकसान से अछूते नहीं रहे हैं। रविवार को खबर आई है कि इजरायल पर हमास के हमले में नेपाल के भी 10 स्टूडेंट्स की मौत हुई है। इजरायल में स्थित नेपाली दूतावास के अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी पुष्टि की है।
-
हवा, जमीन और समुद्र तीनों तरफ से किए गए हमले में दो दिन के भीतर 600 इजरायलियों की मौत हो चुकी, वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगा घायल भी हुए
-
नेपाली दूतावास के मुताबिक इस वक्त इजरायल में नेपाल के 4,500 आम नागरिक विभिन्न संस्थानों में कार्यरत, ‘सीखो और कमाओ’ योजना के तहत 265 छात्र भी गए
बता देना जरूरी है कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर दावे को लेकर पिछले करीब 100 साल से संघर्ष चला आ रहा है। इन इलाकों के साथ-साथ फिलिस्तीन पूर्वी यरुशलम पर हक जता रहा है, वहीं इजरायल किसी भी सूरत में यरुशलम छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी बीच शनिवार सुबह 6.30 बजे यहां सक्रिय फिलिस्तीन से समर्थन प्राप्त चरमपंथी संगठन हमास ने इजरायल पर रॉकेट दागना शुरू कर दिया। ताजा जानकारी के अनुसार हवा, जमीन और समुद्र तीनों तरफ से किए गए इस हमले में दो दिन के भीतर कम से कम 600 इजरायलियों (सैनिक भी शामिल हैं) की मौत हो चुकी है, वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगा घायल भी हुए हैं। इसी बीच सूचना मिली है कि इजरायल में 10 नेपाली छात्र भी मारे गए।
यह भी पढ़ें: ‘वॉर क्राइम’ में जो कोई भी शामिल होगा चुकानी होगी कीमत, हमास से जंग के बीच इजराइल का ऐलान
<
>
इसकी पुष्टि करते हुए समाचार एजेंसी एएनआई को इजरायल में स्थितअ नेपाली दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि ‘सीखो और कमाओ’ कार्यक्रम के तहत इजरायल गए नेपाल के 17 छात्र दक्षिणी इजरायल के कुबुज अलुमिम में रह रहे थे। इस इलाके में हमास की तरफ से हमला किए जाने के बाद कुल 17 नेपाली छात्रों में से 10 की जान चली गई। हालांकि दो अपनी जान बचाकर सुरक्षित निकल आए। इसके अलावा तीन छात्र घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: इजराइली खुफिया एजेंसी ने पिछले हफ्ते किया था दावा- ‘हमास हमला नहीं करेगा’, अचानक मिसाइल दाग कर दी 600 लोगों की हत्या
नेपाली दूतावास के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस वक्त इजरायल में नेपाल के 4,500 आम नागरिक विभिन्न संस्थानों में काम कर रहे हैं, वहीं 265 नेपाली छात्र ‘सीखो और कमाओ’ योजना के तहत वहां की कृषि आधारित कंपनियों में गए हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने हमास के हमले की कड़ी निंदा की है। पता चला है कि अपने नागरिकों को बचाने के लिए नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद की अध्यक्षता में सरकार ने एक समिति का गठन किया है। इस बारे में बात करते हुए रविवार को मंत्री सऊद ने बताया, ‘समिति लगातार स्थिति की निगरानी करेगी, नेपाली नागरिकों के सामने आने वाली स्थितियों का मूल्यांकन करेगी, बचाव कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्णय लेगी और प्रभावी ढंग से समन्वय एवं सहयोग करेगी’।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines