Zambia: राष्ट्रपति को मारने के लिए गिरगिट और ताबीज, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे

Zambia: पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से कई तरह के ताबीज, एक जिंदा गिरगिट और जादू-टोना करने का अन्य सामान बरामद हुआ है।

Hakainde Hichilema

Hakainde Hichilema: Zambia राष्ट्रपति हाकेंडे हिचिलेमा पर जादू-टोना करने का प्रयास करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जाम्बिया पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय माबुलेसे कैंडुंडे और 43 वर्षीय लियोनार्ड फिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फिरी जाम्बिया गांव का प्रधान है। पुलिस के अनुसार दोनों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि वह राजधानी लुसाका में किसी काम से आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ में पहले दोनों ने जांच में सहयोग नहीं किया। हालांकि गहन पूछताछ में दोनों टूट गए। उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया। जाम्बिया पुलिस के अनुसार लुसाका में जादू-टोना काफी प्रचलित है। दोनों ने देश के राष्ट्रपति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने के लिए काला जादू किया था।

आरोपियों के पास से ताबीज, जिंदा गिरगिट और जादू-टोना का सामान बरामद

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से कई तरह के ताबीज, एक जिंदा गिरगिट और जादू-टोना करने का अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों ने बताया कि वह अपने कथित मिशन में राज्य के प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति हाकेंडे हिचिलेमा को नुकसान पहुंचाने के लिए ताबीज का यूज करने वाले थे। पुलिस के अनुसार दोनों को एक विपक्षी सांसद के भाई ने काम पर रखा था, जिस पर डकैती, हत्या के प्रयास और हिरासत से भागने का मुकदमा चल रहा है।

पुलिस की जांच इस एंगल से बढ़ रही आगे

जाम्बिया पुलिस के अनुसार दोनों के बयान लेने के बाद उन पर पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उस सांसद से भी पूछताछ की जाएगी जिस पर दोनों ने ये काम करने के लिए पैसे देने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार उनके पास बरामद सामान वे कहां से लाए इस बात की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ