Firing In Brazil School: ब्राजील के एक स्कूल में दिन दहाड़े बाइक सवारों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस घटना में कुल 5 लोगों पर गोलियां चली जिसमें से 2 स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, अन्य 3 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है. शुरुआती जांचों में पता लगा है कि ये हमला ड्रग्स से जुड़ा हो सकता है.
पार्किंग एरिया में चलाई थी गोलियां
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य सेअरा (Ceará) के सोब्राल शहर में हुई थी. गुरुवार को स्कूल के पार्किंग एरिया में अचानक गोलियां चलने लगी. बाइक सवार लोग स्कूल के बाहर से फायरिंग कर रहे थे. करीब 3-4 मिनट फायरिंग करने के तुरंत बाद बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गए थे.
ये भी पढ़ें-राष्ट्र के नाम पहले संबोधन में नेपाल की PM का बड़ा ऐलान, चुनाव के लिए वोटर्स की घटाई उम्र
2 छात्रों की मौत
ताबड़तोड़ फायरिंग में स्कूल के 2 किशोरों की मौत हो गई. इनमें से एक की आयु 16 साल बताई जा रही है. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में तुरंत भर्ती करवा दिया गया था. वहां उनका इलाज चल रहा है.
ड्रग्स से जुड़ा मामला
पुलिस जांच में उन्हें घटनास्थल से इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पैकिंग की सामग्रियां मिली है. जो आमतौर पर ड्रग डीलर्स के पास पाई जाती है. इसलिए, आशंका जताई जा रही है कि फायरिंग की वजह ड्रग्स हो सकती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सबूत नहीं मिले हैं. इस घटना के बाद स्कूल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.
राज्यपाल ने जताया शोक
सेअरा शहर के राज्यपाल एलमैनो डे फ्रीटास ने स्कूल में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा की हम अपने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. पीड़ित परिवारों के साथ उन्होंने संवेदनाएं जाहिर कर कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा. राज्यपाल ने जांच एजेंसियों से मामले को गंभीरता से लेने और सख्ती से जांच करने के आदेश दिए हैं.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के बच्चों को पढ़ाया जाएगा झूठ, किताबों में जोड़ा गया ऑपरेशन सिंदूर
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 hr agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
3 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
3 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
6 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
8 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
9 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines