हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Google पर लापरवाही का केस, GPS फॉलो करने पर 20 फीट नीचे गिरी कार, हादसे में शख्स की गई जान

विज्ञापन

Google Map Navigation Problem : गूगल पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक परिवार ने गूगल पर ये केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि उत्तरी कैरोलिना के फिलिप पैक्सन की पिछले साल 30 सितंबर 2022 को गूगल मैप फॉलो करने के कारण हादसे के शिकार हो गए और उनकी जान चली गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि फिलिप जीपीएस (GPS) की मदद से एक अनजान रास्ते पर जा रहे थे और गूगल मैप ने उन्हें उस पुल से भेजा दिया जिसका आधा हिस्सा टूटा हुआ था। फिलिप जब तक कुछ समझ पाते उनकी कार टूटे हुए पुल से 20 फीट नीचे गिर गई और इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

फिलिप के परिवार का कहना है कि स्थानीय लोगों ने गूगल मैप को पुल के टूटे होने की जानकारी दी थी लेकिन गूगल ने इसे नेविगेशन सिस्टम को अपडेट नहीं किया और गूगल की इस लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ।

विज्ञापन

वेक काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमे के मुताबिक एक मेडिकल कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करने वाले फिलिप 30 सितंबर 2023 को अपनी बेटी का बर्थडे मनाकर घर लौट रहे थे और रास्ता अनजान होने की वजह से उन्होंने गूगल मैप की मदद ली।

यह भी पढ़ें-  ईरान में ड्रेस कोड विवाद के बीच महिलाओं पर नई पाबंदी, टाइट कपड़ों पर 10 साल की जेल

विज्ञापन

गूगल मैप नेविगेशन सिस्टम ने उन्हें ऐसा रूट सजेस्ट किया जो उस पुल से गुजरता था जिसका आधा हिस्सा 9 साल पहले ही टूट चुका था और उसकी मरम्मत भी नहीं की गई थी और टूटे पुल पर कोई वॉर्निंग साइन भी नहीं लगा था।

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola