Google Empolyees Lays Off UPdate: गूगल ने कटौती के बीच कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। जिसके कारण कार्यरत कई कर्मियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। गूगल ने अमेरिका के शिकागो, अटलांटा और डबलिन कार्यालय में काफी नौकरियों को ट्रांसफर करने की बात कही है। मैक्सिको सिटी से लेकर भारत के बेंगलुरु कार्यालय तक इसका असर देखा जा सकता है। गूगल अपने यहां नौकरियों में कटौती के बाद बचे कर्मियों को प्रमोशन देने पर अधिक ध्यान दे रहा है।
कितने लोगों की जाएगी नौकरी, स्पष्ट नहीं
अभी कितने कर्मियों की छंटनी होगी, यह स्पष्ट नहीं है। गूगल कई टीमों का पुनर्गठन भी कर रहा है। सूत्रों से पता चला है कि छंटनी के कारण गूगल की रियल एस्टेट और वित्त से जुड़ी काफी इकाइयां प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार दो कर्मियों के हवाले से बताया गया है कि उनको इसी वीक कटौती के बारे में सूचित किया गया है। गूगल की बिजनेस सर्विसेज, रेवेन्यू कैश ऑपरेशंस और ट्रेजरी जैसी इकाइयां अधिक प्रभावित हुई हैं।
गूगल के फाइनेंशियल हेड रूथ पोराट ने कर्मचारियों को नौकरियों में कटौती संबंधी ईमेल जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि कई नौकरियों को उन कार्यालयों में ट्रांसफर किया जाएगा, जहां हाल में निवेश किया गया है। इसमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा शिकागो, अटलांटा और डबलिन भी इस सूची में हैं। वहीं, बेंगलुरु, डबलिन और मैक्सिको सिटी ऑफिस में गूगल कई इकाइयों को पुनर्गठित करेगा। यह खुलासा नहीं किया गया है कि कितने कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?
गूगल ने अपने स्तर पर किए कई बदलाव
कंपनी के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि लागत में कमी करने के लिए कटौती का फैसला लिया गया है। छंटनी कंपनीव्यापी स्तर पर नहीं होगी। जो कर्मी बाहर किए जाएंगे, वे फिर से किसी दूसरी जॉब के लिए अप्लाई कर सकेंगे। गूगल की ओर से 2023 की दूसरी छमाही और 2024 में कई बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव कर्मचारियों को अधिक कुशल बनाने, संसाधनों से अधिक उत्पाद लेने और बेहतर काम करने के लिए किए गए हैं। ताकि महत्वपूर्ण अवसरों को देखते हुए ज्यादा निवेश किया जा सके।
यह भी पढ़ें: स्कॉटलैंड में डूबने से 2 भारतीय छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे ट्रैकिंग पर
कर्मचारियों को काम करने के अनुकूल अवसर मिले, वे सरलता से काम कर सकें। इसके लिए कई प्रकार की नीतियों पर काम किया जा रहा है। कंपनी प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि कुछ नौकरियों को भारत और आयरलैंड में ट्रांसफर किया जाएगा। जिन लोगों को निकाला जाएगा, वे कंपनी में दूसरी नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इससे पहले जनवरी में भी गूगल की ओर से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। इंजीनियरिंग, हार्डवेयर सेक्टर से अधिक लोग बाहर किए गए थे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी साल की शुरुआत में कहा था कि कर्मचारी नौकरियों में ज्यादा कटौती की उम्मीद करें।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines