Online Girlfriend Private Photos Then Blackmailing Start: एक शख्स को 53 साल की उम्र में अपने लिए गर्लफ्रेंड तलाशना उस वक्त मंहगा पड़ा जब वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया। पहले तो सब कुछ रोमांटिक लगा, लेकिन अब वहीं ऑनलाइन प्रेमिका जी का जंजाल बन गई है। शख्स की समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करे।
न्यूज साइट द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार मामला ब्रिटेन का है। यहां 53 साल के शख्स ने बताया कि दो साल पहले उसकी पत्नी की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो गई। उसके दो बच्चे भी बड़े हो चुके थे, तो वो भी उसे छोड़कर अलग रहने लगे हैं। शख्स बिल्कुल अकेला रह गया। इस दौरान उसे अपने लिए एक साथी की तलाश थी।
परिवार ने कहा अगला प्यार तलाशो
शख्स ने बताया कि पत्नी से उसकी जिंदगी में प्यार की बहार थी, लेकिन पत्नी की मौत के बाद वह बहुत उदास हो गया। रिपोर्ट में शख्स ने बताया कि परिवार और दोस्तों ने मुझे फिर से ‘प्यार’ की तलाश करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसकी मुलाकात ऑनलाइन एक महिला से हुई, जिसमें खुद को बेहद प्यार करने वाली दर्शाया।
यह भी पढ़ेंः जीतने के चक्कर में महिला ने एक साथ खाई 7 टॉफियां, गले में अटी …और थम गई सांस
महिला ने खुद को विधवा बताया
रिपोर्ट में शख्स के हवाले से कहा गया है कि वह बहुत अच्छी थी। महिला ने शख्स को बताया कि वह एक विधवा है और उसकी उम्र 40 वर्ष है। शख्स महिला से मिलने के लिए कहता रहा, लेकिन उसने कहा कि वह चीजों को धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहती है। दोनों की देर रात की बातें कामुक हो गई। इस दौरान महिला ने शख्स से उसकी प्राइवे पार्ट की तस्वीरें मांगीं।
पैसे देने से इनकार किया तो दे दी धमकी
इसके बाद महिला अचानक शख्स से पैसों की मांग करने लगी। जब शख्स न पैसे देने से इनकार किया तो महिला ने उसके फोटो को वायरल करने की धमकी दे दी। शख्स ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे धोखा मिलेगा। शख्स को अब डर है कि महिला उसके फोटो के साथ जाने क्या करेगी?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
14 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
15 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
19 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
20 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
23 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines