आईफोन के लिए कातिल बनी 12 साल की बच्ची, 8 साल की बहन का घोंटा गला

Sister Murder for IPhone: आईफोन के लिए लड़ाई हुई और बच्ची ने अपनी छोटी बहन को गला घोंटकर मार दिया। CCTV फुटेज में हत्या का वीडियो नजर आया तो पुलिस ने हत्यारोपी बच्ची को गिरफ्तार करके जुवेनाइल जेल में भेज दिया।

Girl Killed Sister for IPhone

परिवार ने भी हत्या आरोपी बच्ची से किनारा कर लिया है।

Girl Killed Sister for IPhone: आईफोन के लिए एक बच्ची कातिल बन गई। 12 साल की बच्ची ने झगड़ा होने के बाद अपनी 8 साल की बहन का गला घोंट दिया। इतना ही नहीं, अपराध छिपाने के लिए बहन के शव को बेड पर इस तरह व्यवस्थित किया, मानो वह सोई हो। सुबह जगाने पर बेटी नहीं उठी, तब उसकी मौत होने का पता चला। अचानक मौत कैसे हुई, यह जानने के लिए मां-बाप ने घर में लगे CCTV चेक किए तो देखा कि उनकी बड़ी बेटी ने ही छोटी बहन को गला घोंटकर मार दिया।

विज्ञापन

इसके बाद शव को कमरे में ले जाकर बेड पर रख दिया। मां-बाप ने पुलिस को शिकायत देकर मर्डर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ फर्स्ट कैटेगरी में मर्डर करके सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। मामले में बच्ची को उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो उसे बालिग होने से जुवेनाइल जेल में रहना होगा और फिर उसे दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए मां जुटा रही फंड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला ब्रिटेन का है। मृतका की शिनाख्त 8 वर्षीय डेमेरिया हॉलिंग्सवर्थ के रूप में हुई। हॉलिंग्सवर्थ की माँ रेयाना ‘रेय’ स्मिथ ने GoFundMe पर इमोशनल पोस्ट लिखी- ‘मैंने अभी-अभी अपनी बच्ची को खोया है, जो भगवान की सबसे खूबसूरत बच्ची थी। मैं जो दर्द महसूस कर रही हूं, वह असहनीय है। अब मुझे इस पागल दुनिया में उसके बिना ही जीवन जीना होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा और अब मैं अंतिम संस्कार के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रही हूं।

विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जिला अटॉर्नी फ्रेडरिक एगे के अनुसार, पुलिस ने मर्डर की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें वह अपनी 8 साल की बहन का गला घोंटती हुई दिख रही है। इससे पहले दोनों के बीच आईफोन को लेकर खूब झगड़ा होता है। दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं और गर्मी की छुट्टियों में टेनेसी के हम्बोल्ट में अपनी दादी के पास रहने आई थीं, लेकिन दादी के आईफोन पर गेम खेलने के लिए हुई लड़ाई में एक ने दूसरी की हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस की उम्रकैद की सजा देने की मांग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला अटॉर्नी फ्रेडरिक एगे कहते हैं कि बच्ची काफी छोटी है, लेकिन उसने हिंसक कृत्य किया है। इसलिए वे जज मार्क जॉनसन से अनुरोध करेंगे कि बच्ची पर एक युवती की तरह मुकदमा चलाया जाए तथा उसे सर्किट कोर्ट में स्थानांतरित किया जाए। ऐजी ने कहा कि वे इसे किसी नौजवान या किशोर द्वारा किए गए सबसे अधिक परेशान करने वाले हिंसक कृत्यों में से एक मानते है, जिसके लिए सजा मिलनी चाहिए। यदि उसका केस शिफ्ट किया गया तो उसे लंबी सजा मिलेगी, जो आजीवन कारावास हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ