OMG! सनकी प्रेमी ने वीडियो बनाते-बनाते गर्लफ्रेंड को मार दी गोली, पुलिस से बचने को खौफनाक साजिश रची

Girl Friend Murder In Filmy Style: पुलिस पूछताछ में युवक ने मर्डर की पूरी कहानी बताई कि कैसे उसने अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर पुलिस से बचने के लिए साजिश रची।

Girl Friend Murder

Girl Friend Murder

Girl Friend Shot In Filmy Style Video Viral: एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मार कर हत्या कर दी, लेकिन मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की ने खुद ही अपने मर्डर का वीडियो बनाया, जो पुलिस के हाथ लगा। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने मर्डर की पूरी कहानी बताई कि कैसे उसने अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर पुलिस से बचने के लिए साजिश रची। आरोपी का नाम 27 वर्षीय डिएगो फोंसेका है और मरने वाली लड़की की पहचान 23 वर्षीय इली अल्वेस के रूप में हुई। घटना ब्राजील की है।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

आरोपी ही अस्पताल ले गया, लेकिन बचा नहीं सका

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डिएगो ने ही अल्वेस को गोली मारी, इसका खुलासा उसके फोन से हुआ, जिसमें गोली चलाते समय की फुटेज मिली। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि डिएगो अपनी गर्लफ्रेंड पर बंदूक तान देता है। वह अपना फोन अल्वेस को देकर कहता है कि एक रील बनाते हैं। वीडियो में अल्वेस को हंसते हुए और फोंसेका से कहते हुए सुना जा सकता है कि ठीक है जाओ, तुम यह करो। बहुत मजा आएगा। इसके बाद वह ट्रिगर खींचता है और गोली चल जाती है। गोली लगते ही फोंसेका फर्श पर गिर जाती है और वीडियो रिकॉर्डिंग खत्म हो जाती है। फोंसेका उसे हॉस्पिटल डेस क्लीनिकस ले जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं।

विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए लूटपाट की कहानी सुनाई

पुलिस के अनुसार, हत्या करने के बाद डिएगो पुलिस से बचने के लिए कहानी बनाता है कि मोटर साइकिल सवार व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई थी। फोंसेका ने पुलिस को यह बताकर अपना अपराध छिपाने की कोशिश की कि जब वह और उसकी प्रेमिका अल्वेस कहीं जा रहे थे तो बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोका। वे उनसे पैसे मांग रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज की और उन पर बंदूक तान दी। इससे पहले कि वे कुछ करते युवक ने 2 गोलियां चलाई, जिसमें से एक अल्वेस को लग गई। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। वह अल्वेस को अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान डिएगो घबरा गया। वह बयान भी बदल रहा था, जिससे पुलिस को शक हुआ तो उसके फोन की जांच की गई, जिसमें फुटेज मिली, जिसमें वह अल्वेस पर बंदूक ताने नजर आ रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ