इटली की प्रधानमंत्री Georgia Meloni ने फिलिस्तीन को मान्यता देने से इनकार कर दिया है, इसके बाद इटली में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. प्रदर्शन मिलान, जेनोआ और लिवोर्नो जैसे प्रमुख शहरों में शुरू हुए, जहां सड़कों को जाम किया गया. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और भीड़ को तित-बितर कर दिया है.
न्यूयॉर्क में UNGA की बैठक से पहले ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस जैसे देशों ने फिलिस्तीन को एक अलग देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी, जिसके बाद पश्चिमी देशों में बहस छोड़ जिससे इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों में बहस छिड़ गई लेकिन इटली, यूरोपीय संघ के उन देशों में शामिल है जिन्होंने अब तक फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं दी है.
इजराइल के समर्थन में हैं मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी दक्षिणपंथी विचारधारा वाली Brothers of Italy पार्टी से हैं और वे इजराइल समर्थक रुख रखती हैं. इससे नाराज उनके वामपंथी राजनीतिक विरोधियों ने देश में कई जगहों पर प्रदर्शन और तोड़ फोड़ किया है.
इटली में जमकर हो रहे प्रदर्शन
मिलान में प्रदर्शनकारी भड़क गए, एक समूह ने केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर धावा बोल दिया और प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए. प्रदर्शनकारियों द्वारा खिड़कियां तोड़ने, बम फेंके तो पुलिस अधिकारियों ने आंसू गैस और मिर्च के स्प्रे का इस्तेमाल किया. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी झंडे को भी आग लगा दी गई. इटली के कई यूनियन भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी को लेकर वामपंथियों पर क्यों भड़कीं मेलोनी? ट्रंप पर कह दी ये बड़ी बात
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए और “फिलिस्तीन को आजाद करो!” जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इटली को आज बंद कर देना चाहिए. इटली बातें तो करता है लेकिन कुछ नहीं करता. वहीं प्रदर्शन को लेकर मेलोनी ने एक्स पर लिखा, “हिंसा और विनाश का एकजुटता से कोई लेना-देना नहीं है और इससे गाजा के लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आएगा. एक सर्वे में सामने आया कि लगभग 64 प्रतिशत इटली के लोग गाजा की स्थिति को बहुत गंभीर मानते हैं, जबकि 41 प्रतिशत लोग फिलिस्तीन को राज्य को मान्यता देने के पक्ष में हैं.
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 hr agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
8 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
9 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
17 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
19 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
19 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
23 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines