PM मोदी को लेकर वामपंथियों पर क्यों भड़कीं मेलोनी? ट्रंप पर कह दी ये बड़ी बात

Meloni on Left-Wing Leaders: इटली की पीएम जाॅर्जिया मेलोनी ने वाशिंगटन डीसी के एक कार्यक्रम में कहा कि आज वामपंथी नेता उन्माद और चिड़चिड़ाहट में जी रहे हैं। ट्रंप की वापसी के बाद तो यह निराशा और बढ़ गई है।

Georgia Meloni Criticizes Leftists

PM Modi with Italy PM Georgia Meloni

Georgia Meloni Criticizes Leftists: इटली की प्रधानमंत्री जाॅर्जिया मेलोनी ने उदारवादी और वामपंथी नेताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उदारवादी लोग दक्षिणपंथी नेताओं के उदय से काफी निराश हो गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में वापसी के बाद तो यह निराशा और बढ़ गई है। मेलोनी ने ये बातें शनिवार को वाशिंगटन डीसी में सीपीएसी के एक कार्यक्रम में कही।

मेलोनी ने कहा कि जब बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने 90 के दशक में वामपंथी उदारवादी नेटवर्क बनाया तो उन्हें राजनेता कहा गया। आज जब ट्रंप, मेलोनी, माइली और नरेंद्र मोदी बात करते हैं तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वामपंथियों का डबल स्टैंडर्ड है। अब हम लोग इसके आदी हो चुके हैं। लोग अब उनके झूठ पर भरोसा नहीं करते हैं। वे हम पर कीचड़ उछालते हैं उसके बावजूद लोग हमें वोट करते हैं।

चिड़चिड़ाहट अब उन्माद में बदल गई है

इटली की पीएम ने ट्रंप की जोरदार तारीफ की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दृढ़ नेता बताया। जो बाहरी दबावों के बावजूद लगातार काम कर रहे हैं। मेलोनी ने कहा कि ट्रंप की जीत से वामपंथी घबराए हुए हैं। उनकी चिड़चिड़ाहट अब उन्माद में बदल गई है। ऐसा इसलिए नहीं है कि दक्षिणपंथी चुनाव जीत रहे हैं बल्कि अब वैश्विक स्तर पर सहयोग भी कर रहे हैं। बता दें कि मेलोनी के सीपीएसी को संबोधित करने के फैसले का रोम में विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने उनका विरोध किया।

देश में विरोध का सामना कर रही मेलोनी

इटली की सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ऐली श्लेन ने भी पीएम मेलोनी को कार्यकम से दूर रखने का आग्रह किया था। ऐली ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन और यूरोपीय संघ पर ट्रंप के अपमान और सीधे हमलों के बाद एक शब्द भी नहीं कहा। वे इटालवी और यूरोपीय हितों की रक्षा करने में असमर्थ हैं, क्योंकि वह नए अमेरिकी प्रशासन को नाराज नहीं करना चाहती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ