Germany Church Shooting: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 7 लोगों की हत्या कर दी। अपराधियों की फायरिंग में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। मामला गुरुवार शाम का है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधी शाम को जेहोवाज़ विटनेस चर्च के अंदर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों की गंभीरता के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 9 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी।
और पढ़िए – US On Khalistan Activity: ‘हर तरह का आतंकवाद निंदनीय…’, खालिस्तान पर अमेरिका का बड़ा बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ऑटो मरम्मत की दुकान के बगल में तीन मंजिला जेहोवाज विटनेस चर्च है। फायरिंग की सूचना के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ग्राउंड फ्लोर पर लाशें और घायल लोग पड़े थे। फिलहाल, फायरिंग करने वाले के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि अपराधी या तो भाग निकला है या फिर मृतकों में से ही एक है।
और पढ़िए – Chinese President XI Jinping: तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए शी जिनपिंग, 4 दशक से चली आ रही परंपरा को तोड़ा
प्रत्यक्षदर्शी छात्रा ने दी ये जानकारी
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि घटनास्थल के पास में रहने वाली छात्रा लौरा बाउच ने कहा, “अपराधियों ने करीब हर 20 सेकंड से एक मिनट के अंतराल पर फायरिंग की है। छात्रा ने कहा कि उसने अपनी खिड़की से बाहर देखा तो एक शख्स चर्च के ग्राउंड फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक जाता दिखा।
वहीं, चर्च के पास रहने वाले ग्रेगर मिसबैक ने बताया कि फायरिंग के आवाज के बाद वे सतर्क हो गए और खिड़की के जरिए चर्च में घुसने वाले का वीडियो क्लिप बनाया। मिसबैक ने जर्मन टेलीविजन समाचार एजेंसी नॉनस्टॉपन्यूज को बताया कि उसने कम से कम गोली चलने की 25 आवाजें सुनी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने के करीब पांच मिनट बाद एक आखिरी गोली चली।
हैम्बर्ग के मेयर पीटर चेंचशेर ने ट्वीट किया और कहा कि ये खबर चौंकाने वाली है। उन्होंने पीड़ितों के रिश्तेदारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines