German woman Shani Louk Killed Who paraded naked by Hamas Terrorist Israel Confirms: जर्मनी की एक बड़ी टैटू आर्टिस्ट शनि लौक के मौत की खबर है। शनि लौक को 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने सुपरनोवा फेस्टिवल से किडनैप कर लिया था। इसके बाद उसे नग्न कर गाड़ी पर घुमाया गया था। इजराइली सेना ने शनि लौक की मां को इसकी सूचना दी है। शनि लौक की बहन ने भी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक शव परिवार को नहीं मिला है और न ही जर्मन विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान दिया गया है।
शनि लौक की मां रिकार्डा लौक ने बताया कि दुर्भाग्य से, हमें कल खबर मिली कि मेरी बेटी अब जीवित नहीं है। वहीं, बहन ने कहा कि बहुत दुख के साथ है कि हम अपनी बहन, शनि निकोल जेडएल की मृत्यु की घोषणा करते हैं।
पहले पीटा, फिर बनाया बंधक, थूका
दक्षिणी इजराइल में सुपरनोवा फेस्टिवल में टैटू आर्टिस्ट शनि लौक शामिल हुई थी। सात अक्टूबर हमास ने फेस्टिवल पर हमला किया था। हमास के आतंकियों ने एक फुटेज जारी किया था, जिसमें शनि लौक गाड़ी के पीछे औंधे मुंह लेटी हुई दिखाई दी। फुटेज से यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि वह जीवित है या नहीं। उस दौरान हमास ने दावा किया था कि यह इजराइली सैनिक का शव था। उस वक्त उसके चारों तरफ आतंकी थे और धार्मिक नारे लगा रहे थे और उस पर थूक रहे थे। उस समय उसके परिवार ने कहा कि उन्हें जानकारी थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, लेकिन गाजा पट्टी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
Hamas Terrorist
शनि के पास थी दोहरी नागरिकता
शनि लौक के पास जर्मन और इजरायली नागरिकता थी। लेकिन वह कभी जर्मनी में नहीं रहीं, लेकिन रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए नियमित रूप से देश का दौरा करती थीं। उनकी मां रिकार्ड जो मूलत: दक्षिणी जर्मनी की हैं। कैथोलिक धर्म से यहूदी धर्म में परिवर्तित होने के बाद इजराइल चली गईं, जबकि उनके दादा-दादी दक्षिणी जर्मन शहर रेवेन्सबर्ग में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: पुलवामा में UP के मजदूर की गोली मारकर हत्या, उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर तंज- क्या यही सामान्य स्थिति है?
संबंधित खबरें
LIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
2 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
3 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
3 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
15 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
20 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
22 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
23 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines